बोरवेल में गिरा पांच साल का मासूम: प्रशासन जुटा निकालने में

– क्राइम रिपोर्ट सतीश कुमार
जोधपुर। जिले के खेड़ापा पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बावड़ी स्थित जोइंतरा गांव में पांच साल का मासूम बालक बोरवेल में गिर गया। दोपहर तक इस बालक को बोरवेल से निक ाले जाने की कवायद चलती रही। प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। बोरवेल काफी गहरा बताया गया है।
खेड़ापा थानाधिकारी केसाराम ने बताया कि जोइंतरा गांव के रहने वाले मूलराज गर्ग का पांच साल का बेटा रोहित आज सुबह गांव में खोदे गए एक बोरवेल में गिर गया। वह खेलते खेलते उसके नजदीक जा पहुंचा और उसमें झांकते समय अचानक गिर पड़ा। घरवालों व ग्रामीणों को पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी आदि वहां पहुंचे। बालक को निकाले जाने का प्रयास किया जा रहा है।  बोरवेल एक ठेका फर्म द्वारा खोदा गया था। मगर उसमें सावधानी के लिए किसी प्रकार का चिन्ह नहीं लगाया गया था। ऐसे में यह घटना हो गई। दोपहर साढ़े बारह बजे तक बच्चे को बाहर नहीं निकाला जा सका था।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button