दूध की आड़ में अफीम का कारोबार: दूधिया गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्टर सतीश कुमार
जोधपुर। शहर में क ोरोना वायरस के चलते इन दिनों लॉक डाउन चल रहा है। वहीं भीतरी शहर में कफ्र्यू लगा हुआ है। लोगों को जरूरी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए दूध व अन्य सामग्री को पुलिस प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराया जा रहा है। रविवार रात को सिटी पुलिस तिराहा विनायक क्लिनिक के निकट एक दूध बेचने वाले को पुलिस ने पकड़ा। इसके पास से 230 ग्राम अफीम बरामद किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में के स दर्ज किया गया। जांच सदर कोतवाली थानाधिकारी सुरेश चौधरी की तरफ से की जा रही है।
सोमवार को सदर बाजार थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि रात को सिटी पुलिस तिराहा पर पुलिस की तरफ से चेकिं ग चल रही थी। सिटी पुलिस तिराहा के पास में विनायका क्लिनिक आई है। यहां पर दूध बेचने वाले भगतासनी गांव निवासी श्रीराम पुत्र भींयाराम विश्रोई पर संदेह हुआ। तब दूध की आड़ में उसके पास से तैयारसुदा 230 ग्राम अफीम मिला। उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button