कोरोना संक्रमण: 145 संक्रमित: सुबह आए दस नए मरीज

जोधपुर। दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण असर जारी है। कुछेक जगहों पर संख्या बल घटने लगा है। मगर कई स्थानों पर अब भी इसकी ग्रोथ बनी हुई है। सरकारी स्तर पर बचाव के हर संभव प्रयास जारी है। राजस्थान के जोधपुर शहर में शुक्रवार सुबह दस नए मरीज सामने आए है। वहीं गुरूवार को 18 मरीज संक्रमित हुए थे। इनकी संख्या आज बढक़र 145 हो गई है। कोरोना संक्रमण से शहर में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। मगर चिकित्सा विभाग इनके अन्य बीमारियों से ग्रसित होने का दावा भी कर रहा है। मरने वाले दोनों कोरोना संक्रमण से ग्रस्त थे। एक की मौत गुरूवार रात को हुई है। जो दिल का रोगी होने के साथ बुजुर्ग भी था। शहर में तेजी से फैलता जा रहा है संक्रमण का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 21 मार्च को पहला रोगी मिलने के बाद 23 दिन में 52 संक्रमित आए थे, जबकि पिछले 5 दिन में ही 95 रोगी मिले चुके हैं। इनके अलावा इरान से एयर लिफ्ट कर लाए गए दो और भारतीय नागरिक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

  • आज यहां पर मिले संक्रमित :
    अब कोरोना शहर में नई जगहों पर पैर पसारने लगा है। गुरूवार रात मिले 18 मरीजों में आठ गुलाब सागर, नौ उदय मंदिर और एक मंडोर का था। इधर शुक्रवार की सुबह मिले 10 नए मरीजों में से दो उदय मंदिर व छह नई सडक़ क्षेत्र के है। आज एक मरीज कालूरामजी की बावड़ी सूरसागर से भी मिला है। यह इस क्षेत्र का पहला मरीज है। एक मरीज खेतानाडी से मिलना बताया गया है। शहर में सबसे अधिक 49 मरीज नागौरी गेट क्षेत्र में मिले है। जबकि उदय मंदिर क्षेत्र में 29 मरीज मिले है।
  • शहर बनता जा रहा रेड जोन:
    केंद्र व राज्य सरकार कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में ज्यादा मरीजों के मिलने को लेकर गाइड लाइन जारी कर रखी है। राज्य सरकार 20 अपे्रल से मॉडिफाइड लॉक डाउन व्यवस्था करने जा रही है। मगर जोधपुर शहर रेड जोन बनता जा रह है। ऐसे में अब लॉक डाउन खुलने के लिए शहरवासियों को लंबा इंतजार भी करना पड़ सकता है। लगातार कोरोना संक्रमण मरीज मिलने से शहरवासियों की चिंता भी बढ़ सी गई है।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button