जेएचआरसी के भवन में 500 लोगों के ठहराने की व्यवस्था

सेवा भारती रिपोर्टर एस.कुमार
जोधपुर। झंवर रोड स्थित जेएचआरसी (डेन्टल) कॉलेज के भवन में कोविड-19 केयर सेन्टर स्थापित किया गया है, जिसमें कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने वालों के परिवारजन व कांटेक्ट वालों को रखा जाएगा। इस सेन्टर में लगभग 500 लोगों के ठहराने की व्यवस्था हो सकेगी। ये भवन काफी समय से बंद था।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने इस भवन का अवलोकन किया व उसके बाद वहीं पर अधिकारियों व मेडिकल विभाग व अन्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने वहां ठहरने संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली व बेहतर व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन में पर्याप्त बेड, बिस्तर, बिजली, पानी, पंखे सहित टेस्ट के उपकरण साफ-सफाई व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं, एम्बुलेंस, भोजन व सुरक्षा व्यवस्था के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने वहां लगाए जाने वाले चिकित्सकों व नर्सिंग स्टॉफ, सीसी टीवी कैमरा, प्रतिदिन सेनेटेशन, पास व्यवस्था, 24 घंटे कन्ट्रोल रूम, तीन शिफ्ट में ड्यूटी व्यवस्था के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिला कलक्टर ने भवन में आवश्यक सभी व्यवस्थाएं 16 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल से इस सेन्टर का शुभारंभ कर दिया जाएगा व यहां पर कोविड-19 पॉजिटिव के परिवारजन व कांटेक्ट वालों को ठहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां ठहराने जाने वालों में से कोई पॉजिटिव निकलता है तो उसे वही ऊपरी मंजिल में अलग शिफ्ट किया जाएगा व नेगेटिव पाये जाने पर आंगणवा क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा जायेगा। यहां की व्यवस्थाएं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त बजरंगसिंह चौहान व एसडीएम लूणी गोपालसिंह परिहार देखेंगे।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ. इन्द्रजीत यादव ने सेन्टर में की जाने वाली व्यवस्थाओं, सेल प्रभारियों, आवश्यकताओं व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में बताया। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. जीएल मीणा ने मेडिकल व्यवस्थाओं के बारे में बताया। बैठक में एडीएम सिटी सीमा कविया, एसडीएम लूणी गोपाल परिहार, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. राकेश कर्नावट, डॉ. एसएल माथुर, सीएमएचओं डॉ बलवंत मंडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button