प्रताप नगर बिजलीघर को सैनेटाइजर किया
- सूर्यनगरी में सैनेटाइजर का किया जा रहा लगातार छिडक़ाव
जोधपुर। वायरस मुक्त करने के लिए प्रताप नगर बिजलीघर को सैनेटाइजर किया गया।
प्रताप नगर बिजली एईएन चेतन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के चलते प्रताप नगर बिजली को पूर्णतया सैनेटाइजर किया गया। एईएन चेतन शर्मा ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा प्रताप नगर बिजलीघर कार्यालय को पूर्णतया सैनेटाइजर किया गया। ताकि ड्यूटी पर आने वाले विद्युत कर्मचारी वायरस की चपेट में नहीं आए। कई दमकल की गाडिय़ों में केमिकल युक्त सैनिटाइजर बनाकर सडक़ों और आसपास के इलाकों को सैनेटाइर किया जा रहा है। जिससे सडक़ या उसके आसपास पड़ा हुआ वायरस समाप्त हो जाए। सैनेटाइजर के द्वारा सडक़ों को सैनेटाइजर करने में दमकल विभाग के कर्मचारियों का उत्साह काफी बढ़ा हुआ था। उन्होंने आमजन से अपील की कोरोना संक्रमण को रोकने सभी ऐहतियात बरते। शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देश के अनुसार सफाई कर्मियों द्वारा लगातार इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ आमजन तथा अन्य जनप्रतिनिधि सजगता से कार्य कर रहे हैं।