अंबेडकर जयंती: घर-घर दीप जलाकर मनाएंगे
- संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर सहित अन्य महानुभूतियों जयंतियां व परिनिर्वाण दिवस घरों में मनाई जाएगी
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। देश की महान हस्तियों के जन्म दिवस व परिनिर्वाण दिवस घरों में ही मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती घरों में ही मनाई जाएगी। घरों में दीप जलाकर रोशनी की जाएगी।
फूले, मुंडा, अम्बेडकर विचार मंच के अन्तर्गत समस्त अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक चिंतकों के बीच सोशल मीडिया पर विचार विमर्श किया गया, जिसके अन्तर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर, गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक, रैदास, कबीर, ज्योतिबा फूले, सावित्री बाई फूले, फातिमा शेख, बिरसा मुंडा, पेरियार रामास्वामी, छत्रपति शाहू महाराज, संत गाडगे बाबा, दीनबंधु सर छोटूराम चौधरी, जयपाल सिंह मुंडा, ललई सिंह यादव, जोगेंद्रनाथ मंडल, डॉ. कलाम, दिनाभाना, कांशीराम सहित अन्य महापुरुषों की जयंतियां व परिनिर्वाण दिवसों को संयुक्त रूप से मनाने का निर्णय लिया। वर्तमान में कोविड-19 के प्रकोप में लॉकडाउन की पालना व कम्युनिटी ट्रांसमिशन को रोकने के लिए ज्योतिबा सर्किल व अम्बेडकर सर्किल पर जयंती कार्यक्रम नहीं मनाकर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर घरों पर दीपक जलाकर उन्हें याद किया गया था। ठीक इसी प्रकार 14 अप्रैल को भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेकडर की जयंती पर घरों पर दीपक जलाकर मनाने का सामूहिक निर्णय लिया गया है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को अवगत भी करवाया जा चुका है।
सोशल मीडिया पर विचार विमर्श में चेतनप्रकाश नवल, रामसिंह आर्य, सुरेश नवल, यूआर बेनीवाल, साहिबराम माली, ब्रह्मसिंह गहलोत, जगदीश देवड़ा, अल्का गहलोत, इकबाल अली रंगरेज, सुरेश जोड़, कोजाराम सर्वा, तुलसीदास राज, बीजाराम चौहान, एमएल परिहार, कमला बुगलिया, बीएल जाटोल, सतीश कुलदीप, ओमप्रकाश नवल, बीआर बंशीवाल, जयसिंह भील, कैलाशचंद, कैलाश परिहार, राजकुमार मीणा, महेंद्र नागौरी, विश्राम मीना, अजय सोढ़ा सहित कई लोगों ने विचार रखे।