जरूरतमंद व असहाय लोगों को भोजन वितरण का सिलसिला जारी
जोधपुर। लॉकडाउन के कारण चल रही परिस्थितियों के बीच जरूरतमंद व असहाय लोगों को भोजन वितरण का सिलसिला जारी है। कहीं मास्क तो कहीं भोजन के पैकेट बांटे जा रहे है। वहीं कई स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिडक़ाव भी किया गया। वहीं उपभोक्ता मार्गदर्शन समिति (उमस) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की टीम रविवार को जालोरी गेट ईदगाह मेंं पहुंची और एक-एक घर के अलावा पूरी मस्जिद मेंं हाइपोक्लोराइड सोडियम का स्प्रे किया। उमस की ओर से एक पखवाड़े मेंं 26 हज़ार से ज्य़ादा घरों, धार्मिक स्थलों, कच्ची बस्तियों और संक्रमित स्थानों पर स्प्रे किया जा चुका है। उमस के सचिव लियाकत अली, इलियास, शेर मोहम्मद, आरिफ मलकानी, इमरान, मोहसीन, वसीम मलकानी, सुजात, असलम, कलीम सेफी, अकरम सेफी आदि ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुएदवा का छिडक़ाव किया। इसके अलावा सडक़ के दोनों किनारों व ईदगाह परिसर मेंं खड़े वाहनों पर भी हाइपोक्लोराइड सोडियम घोल का स्प्रे किया गया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि लॉकडाउन के चलते जहां एक ओर पक्षीपे्रमी घरों में है ऐसी विकट परिस्थितियों में पक्षियों के जीवन पर संकट आ गया है उस संकट को दूर करने की दिशा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत एवं भाजयुमो प्रदेश के सदस्य वरूण धाणदिया ने लालसागर स्थित पक्षीधाम डुंगरिया महादेव सहित शहर के विभिन्न चैराहों पर पक्षियों के लिये दाना एवं पीने के पानी की टंकियां भरी गई ताकि बेजुबान पशु-पक्षी दाने-पानी से न मरें।