तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस का रूट मार्च: लोगों ने पुलिस पर की फूलों की बारिश

– क्राइम रिपोर्टर एस. कुमार
जोधपुर। जोधपुर शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण का कहर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। शहर के सात थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा हुआ है। शहर में लॉकडाउन की पालना को लेकर बार-बार अपील की जा रही है। ऐसी परिस्थतियों में जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस अहम रोल अदा कर रही है। पुलिस लगातार लोगों से अपने घरों में रहने की अपील कर रही है। शनिवार को जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने कई स्थानों पर फ्लैग मार्च किया और लोगों को कोरोना से भयमुक्त होकर अपने घरों में रहने का संदेश दिया। इस दौरान कई स्थानों पर शहरवासियों ने पुलिस के जवानों पर फूल बरसाकर और थाली-ताली बजाकर स्वागत व सम्मान किया।
जोधपुर कमिश्नरेट की पुलिस शहरवासियों की सुरक्षा के लिए ऐहतिहात के तौर पर लगातार शक्ति प्रदर्शन कर रही है। कमिश्नरेट के राजीव गांधी नगर कुड़ी एवं बासनी में पुलिस की तरफ से आज विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। सायरन की गूंज के बीच पुलिस के वाहन के पीछे पैदल चलते हुए जवानों फ्लैग मार्च किया। इस दौरान कई उच्चाधिकारी इनके साथ रहे। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों ने पुलिस के सम्मान में तालियां बजाई। साथ ही उन पर फूलों की बारिश की।
पुलिस ने बताया कि जोधपुर को कोरोना के संक्रमण बचाने के लिए पुलिस सख्त कदम उठा रही है। शहर की सुरक्षा जोधपुर पुलिस की प्राथमिकता है। लॉकडाउन के बीच बस्तियों में खाना बंटवाने से लेकर, स्क्रीनिंग करने जा रही मेडिकल टीमों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ संदिग्ध रोगियों को आइसोलेशन के लिए हॉस्पिटल तक पहुंचाने के अलावा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस जुटी हुई है। ऐसे में शहरवासी भी पुलिस का साथ दे और घरों में रहे। शहरवासी अपने परिवार, पड़ोस और देश की सुरक्षा में योगदान देते हुए घर में ही रहें।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button