संक्रमण रोकने संबंधी सर्वे दलों को सूची बनाने के निर्देश

जोधपुर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए क्षेत्रवार बी.एल.ओ, स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम, नर्सिगकर्मी, प्रशिक्षणार्थी तथा आशा आदि द्वारा सर्वे दलों का गठन कर प्रत्येक घर का सर्वे करवाने तथा कॅ्रानिक डिजीज (पुरानी बीमारी) व आईएलआई लक्ष्णों वाले व्यक्तियों का सर्वे करने तथा सर्वेक्षण आधार पर दो तरह की सूचियंा बनाने के आदेश जारी किए है।आदेश के तहत क्रॅानिक डिजीज (पुरानी बीमारी) जिसमें हाइपर टेंशन, हृदय संबंधी रोग, डायबिटीज, फेफडों या संास से संबंधित समस्या जिसमें अस्थमा, दमा, टी.बी. जैसे रोग, किडनी संबंधी समस्या आदि वाले लोगों की सूचि तथा आईएल प्रथम लक्षणों में खंासी, जुकाम, बुखार, सूखी खंासी व कफ आदि वालें लोगों की सूचि प्रपत्र में भरेंगे । सर्वे दल द्वारा कॅानिक डिजीज वाले लोगों पर निरन्तर पर्यवेक्षण रखा जायेगा व प्रत्येक दो दिन के अंतराल पर इनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगा। यदि ऐसे व्यक्ति में कोई आई एल आई लक्षण विकसित होते है तो वे तत्काल अपने प्रभारी अधिकारी व चिकित्सक को सूचित करेंगे जो यह सूचना स्क्रीनिंग सेल तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ई-मेल द्वारा प्रेषित करेंगे। सर्वे की इकाई जोधपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए नगर निगम निर्वाचक नामावली के लिए गठित बूथ क्षेत्र रहेंगे तथा शेष जिला क्षेत्र के लिए विधानसभा निर्वाचक नामावली के लिए गठित बूथ क्षेत्र रहेगा। नगर निगम क्षेत्र में दलों का गठन आयुक्त नगर निगम द्वारा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सहयोग से किया जाएगा व शहर के ई आर ओ सहयोग लेंगे। नगर निगम क्षेत्र के अतिरिक्त जिले के शेष क्षेत्र के लिए सर्वेदल का गठन उपखण्ड अधिकारी द्वारा खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से किया जायेगा व संबंधित उपखण्डवार ही इनका पर्यवेक्षण व सूचना संग्रहण किया जाएगा। बी एल ओ की नियुक्ति व पर्यवेक्षण के लिए संबंधित ईआरओ उपखण्ड अधिकारी को सहयोग प्रदान करेंगे।उन्होंने प्रत्येक घर का सर्वे कर 60 वर्ष की आयु से अधिक व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं, क्रानिक (पुरानी बीमारी) व आईएलआई लक्षणों वाले व्यक्तियों का सर्वे करने के आदेश दिए है।आदेश के तहत सर्वेदल संबंधित क्षेत्र के प्रत्येक घर जाकर परिवार मुखिया का नाम व मोबाइल नम्बर प्रपत्र में अंकित करेंगें तथा घर के अन्य सदस्यों के बारे में प्रपत्रानुसार जानकारी एकत्र करेंगें। यदि 60 वर्ष या उससे अधिक कआयु वाले को क्रॉनिक डिजीज जिसमें हाइपर टेंशन, हृदय संबंधी रोग, डायबिटीज, फेफडों या संास से संबंधित समस्या जिसमें अस्थमा, दमा, टी.बी. जैसे रोग, किडनी संबंधी समस्या हो तो डिजीज का नाम अंकित करेंगे तथा नहीं होने की स्थिति में नही शब्द का अंकन करेंगे। संबंधित सदस्य के मोबाईल नम्बर नहीं होने पर परिवार के मुखिया का मोबाईल नम्बर अंकित करेंगें। 60 वर्ष से कम आयु वाले सदस्य को क्रॅानिक डिजीज है तो सदस्य की जानकारी अंकित करते हुए डिजीज का नाम भी अंकित करेंगे तथा नहीं होने की स्थिति में नही शब्द का अंकन करेंगे। सर्वे किए जाने वाले घर में गर्भवती महिला सदस्य की जानकारी प्रपत्र में अंकित करते हुए यदि महिला क्रॅानिक डिजीज है तो उसका भी अंकन करेंगे नहीं होने की स्थिति में नही शब्द का अंकन करेंगे। सर्वे किए जाने वाले घर के सदस्यों में वर्तमान में आईएलआई लक्षण जिसमें खंासी, जुकाम, बुखार, सूखी खंासी व कफ आदि पाए जाने वाले सदस्यों व 22 मार्च से आज दिनंाक तक आईएलआई लक्षण वाले सदस्य जो ठीक हो गये है की जानकारी प्रपत्र में अंकित करेंगे। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के क्रॅानिक डिजीज वाले सदस्य या 60 वर्ष से कम आयु के क्रॅानिक डिजीज वाले सदस्य, गर्भवती सदस्य जिनको वर्तमान में आईएलआई लक्षण पाए जाए अथवा 22 मार्च से आईएलआई लक्षण ठीक हो गए हो ऐसे सदस्यों की सूचना तत्काल संबंधित चिकित्सा अधिकारी हो देंगे। सर्वेदल क्रॅानिक डिजीत वाले लोगों पर निरन्तर पर्यवेक्षण रखेगें व प्रतिदिन के अंतराल पर इनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगा। यदि ऐसे व्यक्ति में कोई आईएलआई लक्षण विकसित होते है तो वे तत्काल अपने प्रभारी अधिकारी, चिकित्सक को सूचित करेंगे जो यह सूचना स्क्रीनिंग सेल तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ई-मेल पर प्रेषित करेंगे।आदेश के तहत प्रभारी अधिकारी व प्रभारी चिकित्सक अपने क्षेत्र के दलों को बाट कर उनका पर्यवेक्षण करेंगे तथिा जिन्हें 15 दिवस में आईएलआई लक्षण आए हो या वर्तमान में ऐसे लक्षण हो उनकी सूचना तुंरत कंट्रोल रूम 0291-2511085 पर देंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ऐसे लोगों की तत्काल सेम्पलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। नगर निगम उपायुक्त यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे व्यक्ति जो सर्वे में सूचीबद्ध क्रॅानिक डिजीज, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु, गर्भवती महिला या आईएलआई वाले लक्षण सभी व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया जाएगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button