1143 घरों का सर्वे, 5147 लोगों की स्क्रीनिंग
जोधपुर। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए स्वास्थ्य दलों द्वारा डोर टू डोर पहंच कर स्क्रीनिंग की जा रही है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि नियमित रूप से स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सघन सर्वे व स्क्रीनिंग अभियान चलाकर मोहल्ले में डोर टू डोर पहुचं कर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने लोगो की स्क्रीनिंग की। साथ ही हाई रिस्क क्षेत्र ज्वाला विहार में विशेष सघन अभियान चला कर सर्वे, स्क्रीनिंग व विसंक्रमित कार्यवाही की गई तथा उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव व रोकथाम युक्त पेम्पलेट्स का वितरण कर लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी। डॉ. सांखला ने बताया कि मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 48 स्वास्थ्य दलों द्वारा 1143 घरों का सर्वे कर 5147 लोगो की स्क्रीनिंग मे 09 सामान्य सर्दी-जुकाम (आईएलआई) के मरीज सामने आए जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर निरन्तर अवलोकन किया जाएगा।