ऑन कॉल ब्लड डोनर बन रहे है जीवनदाता

जोधपुर। संपूर्ण देश में कोराना के प्रकोप के कारण जहां एक तरफ लॉकडाउन की स्थिति है तो वहीं अस्पतालों में ब्लड बैंकों में रक्त की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही हैं। ऐसी संकट की स्थिति में अमर शहीद सेवा समिति जोधपुर के रक्तदाता जीवनदाता के रूप में आगे आ रहे हैं। अमर शहीद सेवा समिति के सदस्य राजेंद्र डांगी एवं सीताराम सियाग के अनुसार बेंगलुरु में शहीद मनियप्पन की वीरांगना की तबीयत खराब होने के कारण मनीपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में भर्ती करवाया गया जिसमें उन्हें चार यूनिट ए पॉजिटिव रक्त की अतिआवश्यकता पडऩे पर बेंगलुरु में सीआरपीएफ के सेवारत सिपाही बलदेव माचरा से तुरंत भेजने की बात कही। उसी समय सिपाही बलदेवराम माचरा ने समिति की मुहिम ऑन कॉल ब्लड डोनर के तहत बेंगलुरु में रक्तदाताओं से बात की एवं अपने मित्र आरपीएफ के कार्यरत अशोक छिंणग कुड के नेतृत्व में चार रक्तदाता तैयार किये। तत्पश्चात चारों रक्तदाताओं ने दो बार में चार यूनिट रक्तदान करते हुए समिति की मुहिम को आगे बढ़ाया। समिति के अध्यक्ष ओम मुंडेल डिगरना ने बताया कि ऑन कॉल ब्लड डोनर की मुहिम के तहत लॉकडाउन की स्थिति में समिति के सदस्य एवं रक्तदाता तुरंत पहुंचकर रक्तदान करते हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button