घर-घर चलाया जनजागरण अभियान

जोधपुर। नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के समर्थन में भाजपा द्वारा देशभर में चलाये जा रहे जनजागरण अभियान के अन्तर्गत भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार शहर के सभी 12 मण्डलों में बूथस्तर पर जनजागरण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम के सह-समन्वयक शिवकुमार सोनी ने बताया कि जनसम्पर्क अभियान के तहत मण्डल अध्यक्षों के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बूथों पर शहर के प्रमुख बाजारों एवं घर-घर जाकर सघन जनसम्पर्क कर नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 के महत्वपूर्ण बिन्दुओं के पत्रकों का वितरण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कानून के समर्थन में 8866288662 पर मिस्डकॉल किया गया। भारतीय जनता पार्टी त्रिपोलिया मण्डल अध्यक्ष रिदेश भण्डारी के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के तहत नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 के समर्थन में आमली का बास, सुनारो का बास में मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओंं द्वारा घर-घर जाकर कानून के समर्थन में 8866288662 पर मिस्डकॉल करवाए गए। इस दौरान त्रिपोलिया मण्डल समन्वयक ललित सुथार, मण्डल महामंत्री संजय कट्टा, देवेन्द्र पुरोहित, गुरुप्रकाश राकांवत, डी.के शर्मा, कुलदीप परिहार, राजेश शर्मा, अजय सुथार, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। महामन्दिर मण्डल अध्यक्ष मनीष परिहार के नेतृत्व में वार्ड नम्बर 52 मेघवाल बस्ती व कलाल कॉलोनी में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरेन्द्र सिंह भाटी, धनराज मकवाना, जितेन्द्र कुमार, बाबुलाल नागौरी, जसवंत भील, शैतानसिंह सामरिया, सत्यनारायण भील सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button