फिजूल खर्च रोकने के लिए सामूहिक विवाह समय की मांग

जोधपुर। प्रजापति कुम्हार समाज संस्थान जोधपुर महानगर द्वारा अयोजित नि:शुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव के 151 भामाशाहों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
प्रजापति कुम्हार समाज संस्थान जोधपुर महानगर के कार्यक्रम संयोजक विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया कि प्रजापति कुम्हार समाज संस्थान जोधपुर महानगर द्वारा अयोजित नि:शुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव के भामाशाहों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह होटल लेक व्यू के प्रांगण में पूर्व नरेश गजसिंह एवं हेमलता राजे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज भी मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता अमराराम कुमावत द्वारा की गई। माणकलाल ब्रांदणा, रामचन्द्र ब्रांदणा, जगदीश सियोटा द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया गया। प्रजापति कुम्हार समाज महिला संस्थान की महिलाओं ने हेमलता राजे का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में गजसिंह ने कहा कि आज के समय फिजूल खर्च रोकने के लिए सामूहिक विवाह समय की मांग है। भामाशाओं एवं कार्यकताओं का सम्मान करना बहुत ही सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम में आयोजन संयोजक व सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर मनोरिया, कमलकिशोर अजमेरिया, गौरीशंकर ब्रांदणा, घनश्याम नाराणिया, यतिन्द्र एणिया का सहयोग रहा। सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत द्वारा संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई एवं कोषाध्यक्ष नंदकिशोर मनोरिया द्वारा नि:शुल्क सामूहिक विवाह का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। अन्त में संरक्षक अमराराम कुमावत ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन यतिन्द्र प्रजापत ने किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button