हजरत सैयद मुनीर शाह बाबा का 35वां सालाना उर्स 4 से 6 सितंबर तक
4 सितंबर को चादर पेशी, 5 सितंबर को चादर और 6 सितंबर को कुल रस्म व कव्वाली का आयोजन
जोधपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजरत सैयद मुनीर शाह बाबा (रेडार वाले) का 35वां सालाना उर्स धार्मिक श्रद्धा एवं अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स का आयोजन 4, 5 एवं 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इसके साथ चांद की तारीख 21, 22 एवं 23 के मुताबिक भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। उर्स के अवसर पर दूर-दराज से अकीदतमंद दरगाह पहुंचकर मन्नतें मांगेंगे और बाबा की दरगाह पर चादर पेश कर अकीदत का इजहार करेंगे। आयोजकों ने जायरीनों से उर्स के दौरान अदब एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।
गदी नशीन केदार रामदेव व खादिम अकरम बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन होंगे धार्मिक कार्यक्रम 4 सितंबर को सुबह 8 बजे कुरआन ख्वानी होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे झंडे की रस्म एवं चादर पेश की जाएगी। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कव्वाली का आयोजन होगा। इस दिन कव्वाली फिरोज साबरी एंड पार्टी की ओर से प्रस्तुत की जाएगी। 5 सितंबर को सुबह 10 बजे चादर पेश की जाएगी। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कव्वाली का कार्यक्रम रहेगा। कव्वाली शौकत अंदाज एण्ड पार्टी की ओर से प्रस्तुत की जाएगी।
6 सितंबर को सुबह 10 बजे संदल/चादर, कव्वाली के बाद नमाज, रंग/फातिहा एवं दुआ-ए-इलाही का आयोजन होगा। इस दिन कव्वाली इरफान तुफैल एण्ड पार्टी कव्वाली पेश करेगी। शाम 4 बजे कुल रस्म के साथ उर्स समापन की घोषणा की जाएगी। दरगाह खादिम अकरम बाबा ने बताया कि दरगाह कमेटी जानिब से रोजाना जायरिनों के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी। उर्स में आने जायरिनों से गुजारिश है। आधार कार्ड या कोई एक आईडी आवश्य लेकर आवे। बाइक सवार हैलमेट पहनकर आए। अन्यता दरगाह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उर्स के दौरान दरगाह परिसर में अकीदतमंदों के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने सभी जायरीनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स में शरीक होने एवं बाबा की दरगाह पर अकीदत पेश करने की अपील की है।