अऊवा में चल रही फिल्म “अलबेली” की शूटिंग
जोधपुर । जोधपुर से 110 किलोमीटर दूर पाली मार्ग पर अऊआ गाँव में इन दिनों काफ़ी चहल पहल है। गाँव के लोग रोज़ाना किले और आसपास की तरफ़ शूटिंग देखने चले आते हैं, कारण है अऊआ गाँव में पिछले 5 दिनों से चल रही फ़िल्म “अलबेली” की शूटिंग।
फ़िल्म के निर्देशक सत्येन्द्र चौहान जी से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि फिल्म “अलबेली“ एक ऐसी कालबेलिया नाच करने वाली लड़की की कहानी है जो जुल्म के सामने झुकती नहीं है, सपने और हकीकत में से हकीकत को चुनती है और उसका सामना करती है। फ़िल्म आज के सिनेमा और ओटीटी के अनुरूप अपने आप में ज़बरदस्त ड्रामा और थ्रिल समेटे हुए है जो आपको फ़िल्म देखने पर ही पता चलेगा, फ़िल्म के मुख्य कलाकारों मे अलबेली की मुख्य भूमिका में अनुजा सहाय, दबंग सज्जन सिंह की भूमिका में नेमीचंद, पर्यटक आकाश की भूमिका में राम अरोड़ा, जग्गी की भूमिका में उमेश गिरि, दरोग़ा की भूमिका में पंकज तँवर, यात्री की भूमिका में जयवर्धन सिंह, बाप की भूमिका में अफ़ज़ल हुसैन हैं साथी कलाकारों में अजीत सिंह राठौड़, करण शर्मा, चन्द्र सिंह भाटी इत्यादि हैं। फ़िल्म के निर्माता कामख्या स्टूडियोज़ के अनुजा सहाय, उमेश गिरि, अलबेली फ़िल्म के लेखक एवं निर्देशक सत्येन्द्र चौहान हैं।
सिनेमेटोग्राफ़ी फ़ैसल सिद्दकी की है, कोरियोग्राफ़र जिग्नेश मारू हैं, सहायक निर्देशक गणपत सिंह भाटी, आर्ट डायरेक्शन हरि प्रसाद वैष्णव, मेकअप-भुवनेश, कॉस्ट्यूम – आकांक्षा धनाडिया, कैमरा एवं इक्विपमेंटस रोबिन माली एंड टीम, साउंड हिमांशु एंड टीम है, फ़िल्म की लोकेशन और शूटिंग व्यवस्था में कुँवर दुर्गा प्रताप सिंह जी व लक्ष्मण सिंह गहलोत जी का विशेष सहयोग है। अलबेली फ़िल्म के इस पहले भाग को जल्दी ही रिलीज़ किया जाएगा, इसके बाद आने वाले दिनों में फ़िल्म की कहानी के दूसरे भाग पर काम शुरू किया जाएगा।