जसवंत थड़ा से लेकर राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क व देर रात दुर्ग के सलीम कोट में गूंजती रही देशी – विदेशी लोक कलाकारों की स्वर लहरिया

आदिशक्ति थिएटर द्वारा बृहन्नला नाटक की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को आकर्षित किया

मुख्य संरक्षक महाराजा गज सिंह जी की रही गरिमामय उपस्थिति

जोधपुर। पांच दिवसीय जोधपुर रिफ -2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रातः जसवन्त थड़ा से लेकर महरानगढ़ दुर्ग के अंदर अलग अलग स्थानो पर देश व विदेश के लोक कलाकारो ने अपनी अपनी संगीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियो से श्रोताओ को आनन्ददित किया ।

जसवन्त थड़ा पर प्रभात वेला में शुकुन देने वाले भजन

जोधपुर रिफ के डायरेक्टर दिव्य भाटिया ने बताया कि शुक्रवार को जोधपुर रिफ के दूसरे दिन भौर की किरणो के साथ जसवंत थड़ा पर प्रातः 5.30 से 7.30 बजे तक मारवाड़ के मेघवाल समुदाय के भजन गायक भल्लू राम , माला राम , दरिया व केलम द्वारा मीरा बाई के भजनो की स्वर सरिता से श्रोताओ को शुकून मिला ।

फोर्ट फेस्टिवल में मेहरानगढ़ दुर्ग के अनेक स्थानों पर राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा परंपरागत लोक कला का प्रदर्शन किया ।कलाकारों ने भगोरिया, चरी नृत्य , भपंग वादन, बारहमासीय व युवा लंगा संगीतकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां रही ।

रिफ डांस बूट केम्प में प्रातः 9 बजे से 10.30 बजे चोके लाव महल में प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना तारिणी त्रिपाठी की बेहतरीन प्रस्तुति ने श्रोताओ की खूब तालिया बटोरी ।

इन रेजिडेंस में चोकेलाव गार्डन में प्रातः 11 से 1.30 बजे तक आदि शक्ति थिए्टर ब्रिज एण्ड इमोशन वर्कशॉप में विनय कुमार ने मानव स्वभाव प्रकृति व नवरस के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया । उन्होंने मानव जीवन में घटित होने वाली विभिन्न रोजमर्रा की घटना और उसके मानक जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में दर्शकों को सरल तरीके से जानकारी दिए । उन्होंने भारतीय दर्शनशास्त्र से लेकर अंतरिक्ष, मानव जीवन ,हंसी खुशी, तनाव मानसिक अवसाद सहित शांत रहने के बारे में जानकारी दी ।

फोर्ट फेस्टिवल में प्रातः 9:45 बजे से 5:30 बजे तक महरानगढ़ दुर्ग में अनेक स्थानों पर राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा परंपरागत लोक कला का प्रदर्शन होगा ।जिसमें भगोरिया चरी नृत्य भपंग वादन , बाहरमासिया व युवा लंगा संगीतकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां हुई ।
प्रातः 9:00 बजे रिफ डांस बूट केम्प में चोकेलाव में साय 5:30 बजे से 7:00 तक चोकेलाल गार्डन में मूव्स एण्ड ग्रूव्स में इनायत – साज सादिक खान आसीन खान जाकिर खान लंगा व कथक नृत्यांगना तारिणी त्रिपाठी की शानदार जुगलबंदी रही , आदिशक्ति थिएटर द्वारा बृहन्नला नाटक दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा । सांय 7 बजे धना भैया की छतरी पर जसनाथ जी का सिद्धा का अग्नि नृत्य से दर्शक रोमांचित हुए , जनाना कोर्टयार्ड में मूडी रिफ्स में महिलाओं की आवाज माँ – बेटी गंगा व सुंदर एवं मोहिनी देवी की रजवाड़ी मांड गायन ने दर्शकों को परंपरागत गायन शैली से जोड़ा ,जयपुर अंतरौली घराने की सुमधुर गायिका पद्मश्री अश्विनी भिंडे देशपांडे, टोमें व इनेस की पड्रो डायस प्रस्तुति, चिली की कैमिला व सिल्विया रोजी की म्यूजिक बैंड प्रस्तुति, इल्हाम -स्मिता बेलूर की सूफी कव्वाली, साज व बुंदू खान लंगा की प्रस्तुतियां हुई वही रात्रि में राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क में खुले आसमान के नीचे डेजर्ट लाउंज संगीत कार्यक्रम में राजस्थानी लोक कलाकार इदु खान लंगा, मीर बसु खान व अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी । अंतिम कार्यक्रम मध्य रात्रि में सलीम कोट में क्लब मेहरान में इसाम एलियास के साथ एफ्रो – ओरिएंटल धुनों की बेहतरीन प्रस्तुतियां मनमोहक रही ।

जोधपुर रिफ में आज के कार्यक्रम

मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत ने बताया कि जोधपुर रिफ में तीसरे दिन शनिवार को जसवंत थड़ा पर प्रातः 5:30 से 7:30 तक प्रातः कालीन शुरुआत मणिपुरी लोक धुनो व संगीत के साथ होगी । मणिपुर की युवा गायिका मंगका मयांगलाम्बम , मार्जिन मयागलांबम, एम मंगंगसाना व एलंगबन जयंत द्वारा पेना वाद्य यंत्र वादन द्वारा वैष्णव व भक्ति स्वर लहरियों की प्रस्तुति दी जाएगी ।

प्रातः 9:00 बजे से 10:30 तक रिफ डांस बूट कैंप में चौकेलाव महल में लोक कलाकार दुर्गा देवी द्वारा घूमर व चरी नृत्य की प्रस्तुति होगी ।

प्रातः 11:00 से दोपहर 1:30 तक इन रेजिडेंस में चोकेलाव गार्डन में मराठी भाषा में माय बोली साजिरी – मराठी : भाषा, जीवन ,विरासत कार्यक्रम में डॉ मेघा विश्वास ,संजीव दुरी, वरुण देवरे, शशांक पाडवल व अनुराग गर्गे होंगे ।

शांय 5:30 से 6:40 तक लिविंग लीजेंड्स में चोकेलाल गार्डन में राजस्थानी लोक संगीत के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ एक शाम में तगाराम भील व तुंगी नाथ नीमला की लोक कला देखने को मिलेगी ।

वही शाम 7:00 बजे से जनाना कोर्टयार्ड में स्ट्रिंग्स और बीट्स ( तार और ताल ) फोक फ्यूचर्स कमायचा का जादू : घेवर खान,फिरोज खान व दरे खान, करोलिना च सिचा,अनीता डांगी ,डोनाल्ड शॉ ,माइकल मैक गोल्ड्रिक, मार्था रेडबोन रूट्स प्रोजेक्ट , बटर फंक फैमिली ।

देर रात्रि क्लब मेहरान में सलीम कोट में डोबी किलाबीटमेकर व राजस्थानी संगीतकारों की जुगलबंदी संगीत को ऊंचाइयां देगी ।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button