सोजत पहुंचने पर एम.डी. चोपदार का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सोजत। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार के सोजत पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक सदस्य इरशाद सिलावट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

इस दौरान एम.डी. चोपदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और संगठन को और सक्रिय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच काम करने की बात कही।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक कोऑर्डिनेटर इरशाद सिलावट, युवा नेता जावेद सिलावट, पूर्व कांग्रेस अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान सिपाही, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष असलम मेहर, अल्पसंख्यक पाली सोशल मीडिया अध्यक्ष आरिफ रंगरेज, जिला अल्पसंख्यक विभाग महासचिव आसिफ खान, सत्यनारायण टांक, बालमुकुंद गहलोत, असलम खान मेलावास, सलीम खान सोजत रोड, मोहम्मद रफीक, सरफराज सिलावट, इरफान सिलावट सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button