राम नाम सुमिरन से ही जीवन का उद्धार संभव : संत पांचाराम महाराज
सोजत। संत पांचाराम महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम का सुमिरन ही मनुष्य जीवन को सफल बनाने का सबसे सरल और श्रेष्ठ मार्ग है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को नियमित रूप से राम नाम का जप और स्मरण अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इसी से जीवन का उद्धार संभव है।
महाराज गुरुवार सायंकाल दिनेश सांखला के निवास पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संसार में प्रभु नाम के सुमिरन से ही मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।
इससे पूर्व संत पांचाराम महाराज का बैंड-बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। उन्हें रथ में विराजित कर बधावणा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद वाटर बस रोड स्थित नया पुरा माली समाज भवन में धर्मसभा का आयोजन हुआ, जहां महाराज ने जीवन की सफलता के अनेक सरल एवं प्रेरणादायक उपाय बताए।
इस अवसर पर राजेश सांखला, दिनेश सांखला, महेश सांखला, मुकेश सांखला, अंजलि सांखला, आरती सांखला, तारा सांखला, सरिता सांखला, रेखा सांखला, झिलमिल सांखला आदि ने संत पांचाराम महाराज का माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत एवं अभिनंदन किया।
धर्मसभा में राजाराम महाराज, राजकुमार चौधरी, देवीलाल सांखला, मंगलाराम टक, हुकमाराम गठेला मेड़ता सिटी, सत्य प्रकाश लूणकरणसर, गोपीराम खारोल वास, मंजू सांखला, प्रिंस सांखला, हेमाराम भाटी, नंदकिशोर परिहार, धनपत टाक, रामचंद्र टाक, पवन सांखला, इंदिरा देवी टाक, साध्वी ब्रह्मा जी, सावित्री शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं महिलाओं ने भाग लिया।