‘फ्री शिक्षा सभी के लिए‘ मुहिम जालोरी गेट ईदगाह से शुरू

सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए शहर के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में आमजन से अपील

जोधपुर। अक्सर देखा जाता है कि समाज में कई परिवारों द्वारा कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देकर अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित कर दिया जाता है और आगे जाकर यही बच्चें अनपढ होने की वजह से या तो मजदूर रह जाते है या सामाजिक बुराईयों से जुड़ जाते हे।
इन्हीं कमजोर आयवर्ग के परिवारों की सम्पूर्ण समृद्धि के लिए सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाती रहती है इन्हीं में से एक है नजदीक की सरकारी स्कूलों में दी जा रही निःशुल्क शिक्षा अथवा शिक्षा सभी के लिए।
ये कहना है मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक का। वे शुक्रवार को जालोरी गेट ईदगाह के बाहर ‘फ्री शिक्षा सभी के लिए‘ मुहिम के पेम्फलेट विमोचन में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने जानकारी दी कि मुस्लिम समुदाय के एक सामान्य सर्वे में जोधपुर की आबादी करीब 20 से 22 लाख है इसमें से मुस्लिम समुदाय के लोग करीब 4 लाख है। इन 4 लाख में से करीब डेढ लाख बच्चें स्कूल जाते है इस डेढ लाख में करीब 10 हजार बच्चें हमारी संस्थान की विभिन्न स्कूलों में और करीब 20 हजार बच्चें शहर की अन्य प्राइवेट स्कूलों में पढते हैं। इनके अलावा शेष रहे 1 लाख 20 हजार बच्चें या तो सरकारी स्कूलों में अध्ययन कर रहे है या फिर वे स्कूल नहीं जा रहे है। इन्हीं शेष रहे बच्चे-बच्चियों को फ्री सरकारी इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूलों के जरिये तालीम (शिक्षा) से जोड़ना ही हमारी इस मुहिम का मक़सद है।
उन्होंने शहर के आमजन से अपील की कि वे एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए अपने आस-पास के जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलायें ताकि उन्हें फ्री शिक्षा के साथ-साथ प्रवेश, यूनिफार्म, किताबें व बैग भी निःशुल्क मिल सकें।
इसी क्रम में आज शुक्रवार की नमाज के बाद जालोरी गेट ईदगाह एवं शहर की विभिन्न मस्जिदों के बाहर सरकारी स्कूलों में फ्री प्रवेश के पेम्फलेट वितरण का प्रचार-प्रसार किया गया।
इस मौके पर समाजसेवी इकबाल बेंड बॉक्स, पूर्व पार्षद रमजान खान, मोहम्मद साजिद, जावेद हुसैन ईदगाह, साजिद खान जोधाणा, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद आदिल, आफताब शेख शहीत कई लोग गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button