सोजत में नवसंवत्सर पर आर्य समाज का विशाल यज्ञ अनुष्ठान संपन्न
सोजत। भारतीय वैदिक नवसंवत्सर के अभिनंदन एवं आर्य समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय मोदी मोहल्ला स्थित श्री सीताराम जी के मंदिर में विशाल यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यज्ञ की महिमा पर उपदेश एवं सत्संग भी आयोजित हुए।
आर्य समाज, सोजत के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पौरोहित्य की भूमिका श्रीमती लीलावती आर्य ने निभाई। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती नंदा उमेश माथुर (धौलपुर), आर्य समाज सोजत के प्रधान दलवीर राय, कोषाध्यक्ष नवनीत राय ‘रुचिर’, श्रीमती वीणा भटनागर, समाजसेवी श्रीमती भूमित्रा बजरंगलाल माथुर (जोधपुर), युवा उद्योगपति ललित भूतड़ा, वरिष्ठ संगीतकार रविंद्र कुमार भटनागर, समाजसेवी रवींद्र गुप्ता, वरिष्ठ फोटोग्राफर विनोद राय तथा श्रीमती अनीता राय उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख सुरेश मेवाड़ा, एलआईसी अधिकारी प्रशांत शर्मा, तरुण मेवाड़ा, महावीर सैन, रवि मेवाड़ा, हिंदू जागरण मंच के प्रमुख लोकेश श्रीवास्तव, पाली जिला कायस्थ महासभा (महिला प्रकोष्ठ) की जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार लखावत, समाजसेवी श्यामसुंदर राठी, साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, कायस्थ समाज सोजत के प्रमुख राकेश भटनागर, भारत विकास परिषद के अधिकारी रामस्वरूप भटनागर, पारसमल सिंगाड़िया, ओमप्रकाश कच्छवाह, भामाशाह करणसिंह मोयल, पूर्व प्रधानाचार्य पूनाराम वैष्णव, मनोहरलाल जोशी, पंकज सैन, समाजसेवी अरविंद राय, जवरीलाल बोराणा, विनीत राय, ऋतुराज सिंह चौहान, विकास राय, शिक्षिका श्रीमती आशा शर्मा, संगीता तंवर, गोरजा रांकावत, समाजसेविका श्रीमती चित्रा राय, श्रीमती अनीता लढ्ढा, प्रेमलता तोषनीवाल, पूर्व पार्षद किरण सोलंकी, आशा झंवर, अन्नू भूतड़ा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की कामना से यज्ञ में आहुतियां प्रदान कीं।
कार्यक्रम के अंत में संयोजिका एवं योग शिक्षिका श्रीमती वीणा भटनागर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।