सोजत में 11 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा भव्य चारभुजा फाग महोत्सव, 26 दिनों तक मंदिरों में गूंजेंगे फाग-भजन
सोजत। चारभुजा फाग महोत्सव समिति सोजत की ओर से इस वर्ष भी नगर में परंपरागत फाग महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 11 फरवरी से 8 मार्च तक लगातार 26 दिनों तक प्रतिदिन सोजत शहर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
फाग महोत्सव के दौरान प्रत्येक निर्धारित मंदिर में विशेष शृंगार एवं विधिवत पूजन-अर्चन के उपरांत भजन मंडलियों द्वारा संगीतमयी व सुमधुर फाग-भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की जाएगी तथा देवी-देवताओं को पुष्पों से होली खिलाई जाएगी, जिससे मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठेगा। फाग महोत्सव का शुभारंभ रिद्धि सिद्धि के साथ विराजमान गजानंद महाराज के मंदिर नयापुरा से होगा ।
फाग महोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन यह आयोजन रात्रि 8.30 बजे से 11 बजे तक धूमधाम से संपन्न होगा। आयोजन की सुचारू व्यवस्था के लिए पिछले आठ वर्षों से साउंड सिस्टम की व्यवस्था भामाशाह अशोक जांगिड़ (एजीएस) द्वारा की जा रही है और इस वर्ष भी उन्हीं के सहयोग से साउंड की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
फाग महोत्सव का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
11 फरवरी को गजानंद महाराज मंदिर नयापुरा, 12 फरवरी को नागणेची माता मंदिर बिलाड़िया गेट के बाहर, 13 फरवरी को भोलेश्वर महादेव मंदिर आईओसी कॉलोनी, 14 फरवरी को रघुनाथ मंदिर सिंघवियों का बास, 15 फरवरी को नीलकंठ महादेव मंदिर रामप्याऊ, 16 फरवरी को मेहन्देश्वर महादेव मंदिर कृषि मंडी, 17 फरवरी को काला-गोरा भेरू मंदिर जैतारणिया गेट, 18 फरवरी को ठाकुरजी का मंदिर घांचियों की बड़ी हथाई, 19 फरवरी को गोरधननाथ मंदिर मुख्य बाजार, 20 फरवरी को महालक्ष्मी मंदिर श्रीमालियों का बास, 21 फरवरी को सोनाणा भेरुनाथ मंदिर पाली रोड, 22 फरवरी को ठाकुरजी मंदिर पावटी का बास , 23 फरवरी को जलेश्वर महादेव मंदिर वाटर वर्क्स, 24 फरवरी को ठाकुरजी मंदिर मालियों का बड़ा बास, 25 फरवरी को मुरलीमनोहर मंदिर घोसीवाड़ा, 26 फरवरी को रूघनाथ मंदिर सुनारों का बास, 27 फरवरी को चांवटा भेरू मंदिर धानमंडी, 28 फरवरी को सीताराम मंदिर मोदी मोहल्ला, 1 मार्च को भेरुनाथ मंदिर आउवों का बास, 2 मार्च को राधाकृष्ण मंदिर नर्सिंगपुरा, 3 मार्च को रूघनाथ मंदिर सेवगो की बगेची मेला चौक, 4 मार्च को प्रातः 10 बजे चारभुजानाथ मंदिर कोट का मोहल्ला, 5 मार्च को नागणेचिया माता मंदिर मुणोतों का बास, 6 मार्च को वीर हनुमान मंदिर बस स्टैंड, 7 मार्च को सेजल माता मंदिर कुम्हारों का बास,
एवं 8 मार्च को मेला चौक स्थित शीतला माता मंदिर में अंतिम फागोत्सव के साथ महोत्सव का समापन होगा।