पाँच दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का हुआ समापन

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य संरक्षण में उपयोगी- प्रोफेसर प्रजापति

जोधपुर । डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर एवं श्री कन्हैया गोशाला के संयुक्त तत्वावधान में पाल रोड स्थित श्री कन्हैया गौशाला में आयोजित पाँच दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विषयक  वत्सल आरोग्य  शिविर का सफलतापूर्वक समापन दिनांक 2 जुलाई  2024 को विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रोफेसर वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति के  मुख्य आतिथ्य में हुआ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में युनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस जोधपुर के प्राचार्य डॉ. चन्द्रभान शर्मा एवं विश्वविद्यालय के शल्य विभाग के सह आचार्य डॉ. संजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इस शिविर में भाग लिया। शिविर के दौरान योग, प्राणायाम, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों पर विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सत्र आयोजित किए गए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा का उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की।

शिविर के समन्वयक ने बताया कि प्रतिभागियों ने यहाँ सीखे हुए उपायों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया है, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा शिविर संयोजक गज कृपा ने बताया कि इस संपूर्ण शिविर का आयोजन श्री कन्हैया गौशाला के अध्यक्ष श्री राजकुमार भंडारी के सहयोग से किया गया है। इस शिविर में विभिन्न चिकित्सा पद्धतियो द्वारा महाविद्यालय के सहायक प्रोफ़ेसर डॉ. मार्कण्डेय बारहठ, श्री सतीश ठाकुर, नर्सिंगकर्मी अवकाश चौधरी, सेवार्थी हैप्पीभाई, राकेशभाटी, पायल चौपड़ा, विवेक लूँकर, आशा पटवा, ज्योति तातेड द्वारा चिकित्सा सेवाएं दी।शिविर के अंतिम दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय की होम्योपैथी मेडिकल टीम द्वारा नि:शुल्क होम्योपैथी शिविर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर होम्योपैथिक चिकित्सक एम. एल. चौपड़ा, डॉ. रतनाराम, नर्सिंगकर्मी नूर मोहम्मद एवं बेबी कंवर ने सेवाएं दी।

 साथ ही गौशाला में एक पौधा मां के नाम के रूप में माननीय कुलपति एवं कन्हैया गौशाला के अध्यक्ष की उपस्थिति में 15 पौधे लगाए गए। सभी ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए इस प्रकार के शिविरों को निरंतर आयोजित करने की अपील की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button