सूर्यनगरी के शिक्षा जगत में एक नए सूर्य का उदय एमएसएस वर्ल्ड स्कूल

श्री महेश शिक्षण संस्थान कुनबे में एक और वर्ल्ड क्लास स्कूल बच्चों के भविष्य को संवारने को तैयार

अकादमिक वर्ष 2024-25 के प्रवेश शुरू

जोधपुर। आजादी से पूर्व वर्ष 1919 में माहेश्वरी समाज में शिक्षा की अलख जलाने के उद्देश्य से महेश शिक्षण संस्थान के नाम से सूर्यनगरी में जलाया गया एक नन्हां सा दीपक आज एक ऐसी मशाल बन चुका है जिसकी रोशनी में अब तक लाखों विद्यार्थी अपना भविष्य संवार चुके हैं.. उज्जवल बना चुके हैं और ना सिर्फ जोधपुर… राजस्थान…. भारतवर्ष बल्कि विश्वभर में अपनी सफलता का परचम फहरा रहे हैं। अकादमिक वर्ष 2024-25 में अपनी स्थापना के 105वें वर्ष के मौके पर महेश शिक्षण संस्थान एक ऐसा वर्ल्ड क्लास स्कूल लेकर आया है जो यहां के विद्यार्थियों के जीवन में एक नया उजियारा लेकर आएगा। यह बात गुरूवार को संस्थान की वर्तमान कार्यकारिणी के मानद सचिव हरिगोपाल राठी ने एमएसएस वर्ल्ड स्कूल की लांचिंग के अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए विश्वस्तरीय संस्था केंब्रिज के साथ कॉलोब्रेशन करते हुए एमएसएस वर्ल्ड स्कूल को लांच किया जा रहा है। जहां विद्यार्थी एकेडमिक्स के साथ स्वयं के हुनर को भी पहचानते हुए उसमें पारंगत हो पाएंगे।
105 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में जुड़ा नया अध्याय
संस्थान के उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सोमानी ने एमएसएस वर्ल्ड स्कूल की लांचिंग की अधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि महेश शिक्षण संस्थान के बैनर तले चलने वाली शिक्षण संस्थाओं के अध्यापक पिछले 105 वर्षों से परंपरागत रूप से प्रतिदिन यही प्रयास करते हैं कि यहां शिक्षा प्राप्त कर रहा विद्यार्थी शिक्षा के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी अव्वल रहे। उसी परंपरा को हम इस वक्त एमएसएस वर्ल्ड स्कूल के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एमएसएस वर्ल्ड स्कूल जोधपुर के छात्रों को उनकी सांस्कृतिक जड़ों, विरासत और मूल्यों को बनाए रखते हुए सर्वांगीण विकास का अवसर और अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक अनुभव प्रदान करेगा। इस स्कूल की सबसे बड़ी विशेषता पूर्णरूप से कैम्ब्रिज पाथवे पाठ्यक्रम प्रदान करने की रहेगी। अन्य स्कूलों के विपरीत कोर विषयों के लिए हमारी कक्षाओं में शिक्षण और सीखने के लिए कैम्ब्रिज समर्थित संसाधनों का पूर्ण तरीके से पालन किया जाएगा जहां कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम के नाम पर समझौता किया जाता है। एमएसएस वर्ल्ड स्कूल का नेतृत्व प्रिंसिपल सीमा शर्मा द्वारा किया जाएगा जो खुद कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम की कई वर्षों से मास्टर ट्रेनर हैं। . उनके साथ अकादमिक टीम में अनुभवी कैम्ब्रिज मेंटर्स भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वर्ल्ड क्लास अकादमियों के साथ सहयोग
स्कूल की प्रिंसिपल सीमा शर्मा ने बताया कि कैंब्रिज के वर्ल्ड क्लास एकेडमिक्स के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था की ओर से देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की अन्य संस्थाओं के साथ अनुबंध किए गए हैं। इन अनुबंधों में स्किलोनेशन रोबोटिक्स जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों में विशेषज्ञों की देखरेख में सशक्त बनाया जाएगा। इसके साथ ही वेदांत विजन के साथ साझेदारी में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सफलता में बदलने की प्रेरणा के गहरे स्तरों तक पहुंचने और गहराई से प्रेरित व्यक्तियों जो सफलता की नई इबारत लिख सकें तैयार करना है।
उन्होंने बताया कि फूटी फस्ट महाराष्ट्र से भारत की प्रसिद्ध खेल अकादमियों में से एक, से अनुबंध यहां के विद्यार्थियों को उनकी रूचि के अनुसार ना सिर्फ खेलों में पारंगत करेगा उनकी फिटनेस को भी बढ़ाएगा। कंपनी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रशिक्षक स्थानीय विद्यार्थियों को 13 से अधिक आउटडोर और इंडोर गेम्स में पारंगत करेंगे। वहीं कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन जिसे एशियाई खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को तैयार करने की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है के साथ मिलकर यहां के विद्यार्थियों को आत्मरक्षा और स्वास्थ्य का किस प्रकार रखरखाव रखा जाए के लिए भी तैयार करने की सुविधा स्कूल की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है।
स्वास्थ्य ठीक हो तो पढाई भी अच्छी होती है इसी अवधारणा के साथ स्कूल हेल्थ प्रो के माध्यम से स्कूल ने एम्स के के डॉक्टरों के साथ मिलकर व्यापक स्वास्थ्य जांच एवं इससे संबंधित शिक्षा प्रदान करने की भी तैयारी की है पढाई, नवीनतम टैक्नोलॉजी और खेल के साथ जब तक कला का संगम नहीं हो विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता। यही मानते हुए स्कूल ने देश के प्रसिद्ध फर्टाडोस स्कूल ऑफ म्यूजिक को इस विधा में यहां के विद्यार्थियों को पारंगत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत फर्टाडोस स्कूल ऑफ म्यूजिक विषय विशेषज्ञ यहां के विद्यार्थियों को उच्च क्षमता वाले संगीत, नृत्य, भाषण और नाट्य शिक्षा के साथ कलात्मक अभिव्यक्ति और उनकी रचनात्मकता को निखारेंगे।
यह भी हैं विशेषताएं
प्रथम 200 बच्चों को 30 प्रतिशत स्कॉलरशिप
मौके पर संस्थान के कोषाध्यक्ष कैलाश मोदी ने बताया कि स्कूल की लांचिंग के अवसर पर प्रबंधन समिति की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार स्कूल में प्रवेश लेने वाले प्रथम 200 बच्चों को प्रबंधन की ओर से 30 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अब तक संस्थान की विभिन्न शाखाओं से निकले लाखों विद्यार्थियों के रेफरेंस से प्रवेश के लिए आने वाले नए विद्यार्थियों की एडमिशन फीस पूरी तरह से माफ करने का भी निर्णय प्रबंधन समिति की ओर से लिया गया है। यह उन सभी एल्युमिनाई का संस्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाने पर किया जाने वाला वर्तमान समिति को की ओर से किया जाने वाला एक सम्मान मात्र है।
विशाल खेल के मैदान और पाठ्येतर गतिविधियों के लिए जगह
कार्यकारिणी सदस्य हेमंत और शरद काबरा ने बताया कि उम्मेद अस्पताल के सामने स्थित, स्कूल का प्रमुख स्थान माता-पिता के लिए आसान पहुंच सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों के लिए एक समृद्ध, प्रेरक वातावरण प्रदान करता है। हम 13 से अधिक विविध खेल सुविधाओं के लिए अपने विशाल खेल के मैदानों पर गर्व करते हैं, जो सिर्फ खुले स्थानों से कहीं अधिक हैं। ये ऐसे क्षेत्र हैं जहां क्षमता का पोषण किया जाता है, टीम भावना का निर्माण किया जाता है और चैंपियन बनाए जाते हैं। हमने अपने इस विशाल बुनियादी ढांचे में प्रत्येक खेल गतिविधि के लिए स्थान निर्धारित किया है। इतना ही नहीं, हमारे पास स्कूल में विभिन्न पाठ्येतर गतिविधियों के लिए विशाल और व्यक्तिगत थीम उन्मुख निर्दिष्ट स्थान हैं जैसे संगीत गायन, संगीत वाद्ययंत्र, नृत्य, भाषण और नाटक, दृश्य कला, पढ़ने के लिए अलग स्थान । पारंपरिक शिक्षा के साथ माइंडफुल टेक्नोलॉजी
वहीं स्कूल की वाइस प्रिंसिपल आरूणी रामदेव बताती हैं कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्र बिना अभिभूत हुए आधुनिक उपकरणों में पारंगत हों, पारंपरिक शिक्षा के साथ प्रौद्योगिकी को संतुलित करने पर जोर दिया गया है। आयु-उपयुक्त प्रौद्योगिकी और डिजिटल साक्षरता कार्यक्रमों का परिचय सभी कक्षाओं और संसाधन कक्षों में तकनीक संचालित शिक्षण के लिए इंटरैक्टिव बोर्ड हैं। इसके साथ ही अत्यधिक गर्मी की स्थिति के दौरान अंदर के वातावरण की देखभाल के लिए हमारे पास एसी युक्त कक्षाएं सहित सभी तमाम सुविधाओं का स्कूल में समावेश किया गया हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button