जीवन का आधार और धरती का श्रृंगार है वृक्ष: शर्मा
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लॉयंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई दो के तहत लॉयंस क्लब जोधपुर मातृशक्ति ने वृक्षारोपण किया। अध्यक्ष लक्की राठौड़ ने बताया कि प्रांत पाल एमजेएफ लायन संजय भंडारी ने पर्यावरण कार्यक्रम प्रांत के पर्यावरण चेयर पर्सन नीता जैन को जिम्मेदारी सौंपी। इस पर नीता जैन के आह्वन पर सीनियर सैकेंडरी प्रतिभा विद्यालय चौपासनी हाउसिंग बोर्ड व लक्की एंजेल स्कूल चौपासनी में मुख्य अतिथि प्रीतम शर्मा के आतिथ्य में 60 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रीतम शर्मा ने कहा कि जीवन का आधार वृक्ष है, धरती का श्रृंगार वृक्ष हैं। विकासशील से विकसित बनने के इस सफर में मानव प्रकृति को निरंतर हानि पहुंचा रहा है ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि हम ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करके प्रकृति को पुन: संवारे। क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुम लता परिहार ने बताया कि इस अवसर पर 15 पर्यावरण मित्र को सर्टिफिकेट देकर दुपट्टा ओढ़ा कर स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें चौपासनी हाउसिंग बोर्ड ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम शर्मा, कन्हैया लाल जांगिड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा राजपुरोहित, जे बॉयज अध्यक्ष इंजीनियर नरेश पुरोहित, जयेश सांखला, नीता जैन, सुनील सुथार, महेंद्र विश्नोई, जय सिंह पंवार, अनीता शर्मा, रितु बाला, महेश्वरी भाटी का सम्मान किया गया।