ख्वाजा गरीब नवाज में मांगी कोरोना से हिफाजत की दुआ

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रह. अजमेर में छठी शरीफ के अवसर पर इकबाल खान की मौजूदगी में शिक्षक शौकत अली लोहिया, हमीद खान व अल्लानुर खियानी ने देशवासियों की कोरोना महामारी से हिफाजत करने व जल्द ही इस महामारी को जड़ से खत्म करने के साथ देश में अमनो-चैन, आपसी सौहार्द भाईचारगी के लिए दुआएं की।  शौकत अली लोहिया ने बताया कि कोरोना वैक्ष्विक महामारी के कारण देशवासियों की सुरक्षा की दृष्टि से अजमेर दरगाह बंद होने के कारण आने वाले सभी जायरीन ख्वाजा की चौखट से अपनी झोली फैलाकर अपनी जायज तमन्नाओं के साथ कोरोना महामारी से हिफाजत करने व जल्द ही इस महामारी को जड़ से खत्म करने की दुआएं कर रहे हैं। इकबाल खान ने बताया कि अजमेर दरगाह के खादिम हसन सानी की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उनके घर जाकर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली व उनके जल्द स्वास्थ्य के लिए भी दुआ की।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button