उत्कृष्ठ व बेहत्तर सेवा के लिए अर्शी नाज को सम्मानित किया
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। इन्सिडेन्ट कमान्डर (प्रताप नगर जोन) कोविड-19 एसीईओ जिला परिषद जोधपुर द्वारा स्वास्थ्य मित्र अर्शी नाज़ को बेहत्तर सेवाएं प्रदान करने पर कोरोनो योद्धा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य मित्र अर्शी नाज़ ने जोधपुर विधानसभा क्षेत्र में कोविड-19 रोकथाम में आमजन को जागरूक कर कोरोना सैम्पलिंग सम्बन्धि कार्य को निष्ठापूर्वक सम्पादित करते हुए अपनी महत्ती भूमिका निभाते हुए कार्य कर रही है। अर्शी नाज़ बीएससी नर्सिंग की छात्रा है, जिन्होंने अपने कत्र्तव्य के प्रति निष्ठा, लगन एवं समर्पण की भावना से राष्ट्रीय महत्व के समयबद्ध कार्य के सम्पादन में सराहनीय व उत्कृष्ठ सेवा के लिए महावीर कॉम्पलेक्स में विकास राजपुरोहित एसीईओ जिला परिषद जोधपुर द्वारा ‘कोरोनो योद्धा’ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।