जोधपुर एवं बीकानेर संभाग की वर्चुअल रैली 20 को
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री एवं वर्चुअल रैली के प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र ंिसंह शेखावत की अध्यक्षता में 15 से 27 जून को तीनों विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाली वर्चुअल रैली की रूपरेखा तय करने एवं उसके क्रियान्वयन के लिये भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि वर्चुअल रैली के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए केन्द्रीय जल शक्तिमंत्री एवं वर्चुअल रैली के प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र ंिसंह शेखावत ने कहा कि वर्चुएल रैली डिलीटल प्लेटफार्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी से किया जाना है जिसमें फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम सीडीएक्स या कोई अन्य प्लेटफार्म के माध्यम से आयोजित की जायेगी। कई स्थानों पर इनका प्रसारण यूटटूब के माध्यम से किये जाने का आह्वान किया। इस रैली का प्रचार-प्रसार डिलीटल विज्ञापनों के माध्यम से करने के निर्देश दिये। इस रैली में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता एवं आमजन सम्मिलित हो उसके लिये उन्हें अपने टीवी, लेपटॉप, कम्प्यूटर, मोबाइल से देखने के लिये प्रोत्साहित करें। जोधपुर संभाग एवं बीकानेर संभाग की वर्चुअल रैली आगामी 20 जून को आयोजित किये जाने का आह्वान किया है। बैठक में पूर्व जिला महामंत्री एवं जनसम्पर्क अभियान प्रभारी महेन्द्र मेघवाल, कार्यक्रम प्रभारी डा. करणीसिंह खींची, वर्चुअल रैली के जिला प्रभारी अशोक व्यास, भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख एवं पे्रस वार्ता जिला प्रभारी अचलसिंह मेड़तिया, जिला आईटी संयोजक विकास चाण्डा, सोभित राठी, मनीष पुरोहित, मनोज ढगला, संजय बरवड़ मौजूद रहे।