बरसाती नालों की सफाई कार्य का निरीक्षण

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। आगामी मानसून सीजन को लेकर नगर निगम ने बरसाती नालों की सफाई के कार्य को जल्द पूरा करने के प्रयास में जुटा है। नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने निगम अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे बरसाती नालों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला, अधीक्षण अभियंता संपत मेघवाल, एक्सईएन सुधीर माथुर ने सेक्टर 7, इसाइयों के कब्रिस्तान, एमडीएम अस्पताल ओर मेडिकल कॉलेज के पास स्थित नाले की सफाई कार्य का जायजा लिया। वहीं जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में निर्माणाधीन बरसाती नाले के कार्य का भी अवलोकन किया। इस दौरान मथुरादास माथुर अस्पताल में पानी के भराव की समस्या को लेकर आयुक्त ओला ने मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर जीएल मीणा एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ एमके आसेरी से भी चर्चा की। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल मीणा एवं निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने संयुक्त रूप से बरसाती नालों की सफाई कार्य का अवलोकन किया। निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि बारिश के दिनों में मथुरा दास माथुर अस्पताल में पानी के भराव की समस्या रहती है, इस समस्या के स्थाई समाधान को लेकर निगम ने पिछले करीब एक महीने से एमडीएम अस्पताल में स्थित नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया था। अब इन नालों की सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। काफी लंबे समय से इन नालों की सफाई नहीं होने से काफी अधिक कचरा नाले में जम गया था, इस कारण पानी के भराव की समस्या हो रही थी। आयुक्त ओला ने बताया कि नालों की पूरी तरह से सफाई होने से इस बार बरसात के दिनों में एमडीएम अस्पताल में पानी के भराव की समस्या नहीं रहेगी। वहीं जिला कलेक्टर कार्यालय में निर्माणाधीन बरसाती नाले के कार्य का भी आयुक्त ओला ने निरीक्षण किया। ओला ने बताया कि नाले के निर्माण कार्य के दौरान बीएसएनएल और पानी के पाइप लाइन आ रही है इसको हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है साथ ही इस कार्य को 30 जून तक पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 15 दिनों में शहर के सभी बरसाती नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, साथ ही जहां जहां भी नालों के मरम्मत की आवश्यकता है उस कार्य को भी पूरा कर लिया जाएगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button