टैफे ने एक लाख एकड़ पर करवाई मुफ़्त खेती
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। भारत की दूसरी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी (संख्यानुसार) ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड ने 1 अप्रैल से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में किसानों के लिए, अपने जेफार्म सर्विसेज़ प्लेटफॉर्म के माध्यम से, मुफ्त ट्रैक्टर रेंटल सेवा शुरू की थी। 90 दिनों के लिए चलाई जा रही यह सेवा 30 जून तक जारी रहेगी। इस स्कीम को किसान समुदाय से अति उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और इसके लागू होने के 60 दिनों के अंदर ही 100,000 एकड़ से अधिक में खेती का कार्य हुआ और इस रेंटल सेवा से फसल के महत्वपूर्ण मौसम में हजारों किसानों को लाभ हुआ है। टैफे द्वारा इस सामाजिक पहल का उद्देश्य किसान समुदाय को कोविड.19 के आर्थिक प्रभाव से बचाना है तथा रबी की महत्वपूर्ण फसलों की कटाई और खरीफ की फसलों की तैयारी के मौसम के दौरान छोटे और सीमांत किसानों की आजीविका पर कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करना है। टैफे ने मैसी फग्र्यूसन और आयशर ट्रैक्टर के 18,000 ग्राहकों और लगभग 75,000 कृषि उपकरण मालिकों के साथ जेफार्म सर्विसेज़ की मुफ़्त ट्रैक्टर रेंटल स्कीम लॉन्च की, ताकि कल्टिवेटर, रोटरी टिलर, डक-फुट कल्टिवेटर, डिस्क हल, डिस्क हैरो, मोल्ड बोर्ड हल, थ्रेशर और कई अन्य उपकरणों को उपलब्ध कराया जा सके। मांग के चलतेए जेफार्म सर्विसेज़ प्लेटफार्म ने ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरणों में वृद्धि दर्ज करते हुएए 38,900 मैसी फग्र्यूसन और आयशर ट्रैक्टर्सए तथा 1,06,500 उपकरणों का पंजीकरण, किराए पर उपलब्ध कराने हेतु किया।