टेम्पों चालकों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हुआ, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

  • टैम्पो चालकों ने रूट नं. 4 पर परिवहन सेवा चालू करने की मांग रखी

जोधपुर। जोधपुर नगरीय परिवहन सेवा रूट संख्या 4 टाटा मैजिक चालक संघ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रूट 04 पर परिवहन सेवा चालू करने की मांग रखी।
उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि टेम्पों रूट नं. 4 के समस्त टैम्पों चालकों द्वारा जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को ज्ञापन सौंप रूट नं. 4 पर परिवहन सेवा चालू करने की मांग रखी गई है।

अध्यक्ष हनुमान गुर्जर ने बताया कि 22 मार्च 2020 से रूट नं. 4 पर राज्य सरकार की गाइडलाइन की पालना करते हुए परिवहन सेवाएं पूर्णतया बन्द है। वहीं पिछले दो माह लगातार परिवहन सेवा बन्द रहने से टेम्पों चालकों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इस कारण से परिवार की आजीविका चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं टैम्पो चालक द्वारा टैम्पो स्टैण्ड पर बैठक एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला कलेक्टर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में टैम्पो चालक हनुमान गुर्जर, आजम खान, परमेश्वर, रूपनाथ, इन्साफ अली, मूलसिंह गौड़, डी.के. चौहान, संवाईसिंह, ललित कुमार सहित कई टैम्पो चालक मौजूद थे। टैम्पों चालकों द्वारा बैठक बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया कि टैम्पों चालकों की आर्थिक स्थिति ध्यान में रखते हुए रूट नं. 4 पर परिवहन सेवाएं बहाल की अनुमति प्रदान करावें। ताकि टेम्पों चालकों को आर्थिंक संकट से निजात मिल जाए तथा परिवार की आजीविका चलाने में सम्बल प्राप्त हो जाए।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button