अद्र्धनारीश्वर का रूप लेकर फैला रहे जागरूकता

#seVBABHARATINEWS

गीतांजलि सोनी ने किया अद्र्धनारीश्वर का मेकअप

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। मेकअप की दुनिया में मेकअप आर्टिस्ट गीतांजलि सोनी हमेशा कुछ नया करने के लिए चर्चा में रहती है चाहे वो मूक बधिर लोगों का मेकअप करके उनका फैशन शो करवाना या झुग्गी से बच्चों को लाकर उनका मेकअप करके उनको सेलिब्रिटी जैसे महसूस करवाना। इसी के तहत गीतांजलि सोनी ने अब मेकअप करके मॉडल बिट्टू शिल्पी को कोरोनाकाल मे अद्र्धनारीश्वर का रूप दिया। अद्र्धनारीश्वर के हाथ में मास्क, सैनिटाइजर लेकर कोरोना के प्रति जागरूकता भी फैलाई। अद्र्धनारीश्वर रूप को लेकर लोगों ने इनकी खूब तारीफ की। अद्र्धनारीश्वर को रूप देने में मेकअप आर्टिस्ट गीतांजलि सोनी, फोटोग्राफी मोनिका स्टूडियो, कॉस्ट्यूम गौरी अरोड़ा, मॉडल बिट्टू शिल्पी ने अहम भूमिका निभाई।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button