डिस्कॉम एमडी ने कॉल सेंटर व जीएसएस का किया निरीक्षण

  • आंधी-तूफान व वर्षा में विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के दिए निर्देश

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। जोधपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक अविनाश सिंघवी ने फील्ड में जाकर सी तृतीय व कुड़ी भगतासनी जीएसएस का निरीक्षण किया व कॉल सेन्टर में अब तक आई विद्युत समस्याओं व उनके निस्तारण की जानकारी ली। प्रबन्ध निदेशक ने न्यू पावर हाउस स्थित केन्द्रीयकृत कॉल सेन्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉल सेन्टर में दर्ज शिकायतों व उनके निस्तारण के बारे में कॉल सेन्टर मैनेजर वीरेन्द्र सिंह राठौड़ से जानकारी ली व दर्ज समस्याओ के निस्तरण की प्रक्रिया निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों से फील्ड में जाकर विद्युत आपूर्ति व उपभोक्ताओं की समस्याओं की जानकारी लेने व वर्तमान मौसम में विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा व आंधी तूफान में कही से भी विद्युत आपूर्ति में बाधा संबंधी सूचना प्राप्त हो तुरन्त उसका निस्तारण किया जाए। प्रबन्ध निदेशक ने डिस्कॉम के सभी अधिकारियों को लगातार इस मौसम के फील्ड में जाने व विद्युत आपूर्ति निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को संभागीय मुख्य अभियंता जोधपुर में जीआर सीरवी ने गायत्री नगर जीएसएस, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड अणदाराम स्कूल जीएसएस, बीकानेर संभागीय मुख्य अभियंता एसके विश्नोई व बाड़मेर संभागीय मुख्य अभियंता पीजे घोबी ने अपने संभाग में फील्ड में जाकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था देखी व वर्षा, आंधी, तूफान की जानकारी भी ली। सभी ने विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाये रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जोधपुर जिला वृत के अधीक्षण अभियंता ने पीएस चौधरी खेजड़ली सब स्टेशन, सालावास सब स्टेशन का निरीक्षण किया। जोधपुर शहर वृत के अधीक्षण अभियंता एसएस चारण ने भी सी 2 का निरीक्षण किया। डिस्कॉम के अन्य जिलों के अधीक्षण अभियंताओं ने भी फील्ड में जाकर सब स्टेशनों का निरीक्षण किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button