शेखावत ने यूपी सरकार को लाखों का बिल भेजने की वजह पूछी

सेवा भारती समाचार 

 जोधपुर। जोधपुर सांसद एवं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष का एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए राजस्थान की गहलोत सरकार ने कोटा से विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश भेजने के लिए, उत्तर प्रदेश सरकार से 36 लाख का बसों का किराया और 16 लाख रुपए के डीज़ल के खर्चे की मांग की जबकि हरियाणा सरकार ने ऐसी ही मदद करने के बाद कोई भी राशि लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने सवाल किया कि इसके पीछे गहलोत सरकार की क्या मंशा थी? क्या यह प्रियंका वाड्रा की 1000 बसों वाली फर्जी सूची पर हुई किरकिरी का बदला था? शेखावत ने कहा कि कांग्रेस कभी ट्रेन के टिकट के खर्चे के माध्यम से तो कभी बस के किराए के माध्यम से देश पर आपदा के समय में भी अनैतिक ढंग से राजनीति कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना जैसी भयंकर महामारी के समय में भी कांग्रेस प्रवासी मजदूरों को गुमराह करने का काम कर रही है। यही कारण है कि कांग्रेस की संवेदनहीन और गैर जि़म्मेदार राजनीति का आकलन आज पूरा देश कर रहा है। मौत की जांच कराने की मांग चूरू जिले के राजगढ़-सादुलपुर पुलिस निरीक्षक विष्णुदत्त विश्नोई के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए शेखावत ने कहा कि उनके जैसे कर्मठ, ईमानदार और सक्षम अधिकारी का न होना राजस्थान पुलिस के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई उनकी मृत्यु के संबंध में राजस्थान सरकार से जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं।
मोदी सरकार को दी बधाई स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मोदी 2.0 सरकार का प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर जोधपुरवासियों को बधाई दी। अपने संदेश में शेखावत ने कहा कि जोधपुर मेरी कर्मभूमि है। मेरा समूचा अस्तित्व इस धरती का ऋणी है और मेरा सर्वस्व सदैव इस मिट्टी की सेवा में समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं आज जो भी हूं, जोधपुरवासियों के प्रेम और विश्वास का परिणाम है। अपने प्रतिनिधि के रूप में मुझे चुनकर दिल्ली भेजने के लिए आप सब का हृदय से आभार ज्ञापित करता हूं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button