बेबिनार से मर्चेंट बैंकिंग विषय पर दिया व्याख्यान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। विश्वभर में कोरोना वायरस के चलते हर तरह के आयोजन मे भारत सरकार द्वारा एक स्थान पर भीड़ इक_ा ना करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी गई है। इसी क्रम में नवाचार करते हुऐ भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के जोधपुर चैप्टर के अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा ने बताया कि ब्लूजींस ऐप पर वेबिनार का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य वक्ता दिल्ली के वरिष्ठ कंपनी सचिव एवं मर्चेंट बैंकर मनोज कुमार पुरबे रहे। संस्थान के सचिव सीएस दीपक केवलिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य वक्ता मनोज पुरबे का वेबिनार पर स्वागत किया और कम्पनी सचिवो को वेबिनार के बारे में जानकारी दी। मुख्य वक्ता पुरबे ने अपने अभिभाषण में बताया कि जब भी कंपनियों द्वारा निवेश लिया जाएगा तब मर्चेंट बैंकर की पूर्ण सहभागिता रहेगी एवं ऐसे समय में कंपनी सचिव प्रोफेशन मर्चेंट बैंकिंग के इस नए आयामों को छूते हुए अपने पेशे को मर्चेंट बैंकिंग की दिशा में जोड़ सकता है। जब भी कोई कंपनी में आईपीओ या एफपीओ आता है तो मर्चेंट बैंकर की बहुत बड़ी भूमिका रहती है बिना मर्चेंट बैंकर के कोई भी कंपनी द्वारा जनता से निवेश लेना असंभव सा होता है। ऐसे में कंपनी सचिव अपने पेशे को अगर मर्चेंट बैंकर के रूप में देखें तो हमारे पेशे के लिए एक बड़ा रास्ता खुला रहेगा। संस्थान के जयप्रकाश व्यास ने वेबिनार के मॉडरेटर की भूमिका निभाई। बेबिनार के अंत में संस्थान के अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा ने समस्त प्रतिभागियों को बेबिनार की सुविधा को प्रोत्साहन देने के लिए धन्यवाद दिया। उक्त वेबिनार में 47 कंपनी सचिवों ने भाग लिया।