पाली में 49 सैम्पल नेगेटिव आए, 40 लोगों रिपोर्ट आना शेष
- शीघ्र पाली में कोरोना टेस्टिंग मशीन चालू होने की उम्मीद
सेवा भारती समाचार
पाली। जिले में शनिवार सायं तक 573 मरीजों के सैम्पल लिए गए है जिनमें से आज 49 सैम्पल की रिपोर्ट आई है यह सभी सैम्पल नेगेटिव है। नाड़ी मोहल्ला क्षेत्र के 40 लोगों के सैम्पल की रिपोर्ट आना शेष है। जो आज रात्रि या कल सुबह तक प्राप्त हो सकती है।
जिला कलक्टर अंशदीप ने प्रेस बिफ्रींग में बताया कि पाली में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए मशीन शीघ्र चालू होने की स्थिति में आ गई है। कल या परसो में टैस्टिंग चालू होने की संभावना है। पाली में ही टैस्टिंग होने से जांच समय पर हो सकेगी जिससे पहले स्तर पर ही कोरोना संक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही हो सकेगी तथा क्वारेंटाईन तथा आईसोलेंशन सेंटर में भी रहने वाले लोगों को भी राहत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना केस ज्यादा बढ़ते है तो रेडजोन में जाने की स्थिति बनती है तो उसके लिए भी तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने कहा कि टैस्टिंग स्पीड पकडेगी तो काफी हद तक कोरोना संक्रमण में काबू पाने में सफलता मिलेगी। आशा है कि जिले में नये केस नहीं बढ़े फिर भी अगर किसी व्यक्ति की रिपोर्ट में कोरोना पॉजीटिव आती है तो भी उस संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में प्रोटोकॉल के अनुसार ही सैम्पल लिए जा रहे है तथा रेण्डम सैम्पल लेने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पाली शहर में कन्टेनमेंट व बफर जोन में सभी आवश्यक इंतजाम किए गए है। उन्होंने कहा कि पाली, जोधपुर, जालोर और सिरोही जिलों के बीच का सेन्टर है यहां से प्रवासियों को सूरत ले जाने के लिए आज टेऊन प्रस्तावित थी परन्तु यात्री भार न मिलनेे के कारण रेल्वे की गाईड लाईन के अनुसार रेल निरस्त की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में आवश्यकता होने पर प्रवासियों को भेजने की व्यवस्था की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल व क्वारेंटाईन सेंटर में रखे गए लोगों के लिए सभी व्यवस्थाएं समुचित रूप से की गई है तथा उन्हें गुणवतायुक्त गर्म खाना देने की भी व्यवस्था की जा रही है।