आवाजाही को रोकने के लिए बेरीकेटस लगाए
सेवा भारती समाचार
पाली। कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम को लेकर अब गली मोहल्लांे में भी युवा जागरूक होने लगे है। इसी क्रम में एस.पी.एन.नवयुवक मंडल के पदाधिकारियो ने भी आवाजाही को रोकने के लिए बेरीकेटस लगाए। नवयुवक मंडल के विक्रम सिंह परिहार एवं ललित बाबानी ने बताया कि वैश्विक बीमारी कोरोना को लेकर प्रशासन की ओर से भी बचाव को लेकर व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। इस क्रम में सरदार पटेल नगर इलाके में बिना मास्क के आवाजाही करने वालो को रोकने के लिए नवयुवक मंडल की ओर से बेरीकेटस लगाकर आम मार्ग को बन्द कर दिया गया है। जिससे कि इस कोई भी बाहरी या संक्रमित व्यक्ति गली में प्रवेश नही कर सके। उन्होने पूरी गली को अपने स्तर पर सेनेटाईज करवाने के साथ ही मास्क भी वितरित किए। इस मोके पर पूर्णब्रहम प्रकाश लश्करी, गणपत वैष्णव, अनिल शर्मा, लालचन्द बाबानी,अशोक मेंवाडा, सुरेश राजपुरोहित,राजेश टेलर, हेमन्त वैष्णव,नरेश टेलर, भरत वैष्णव, अनमोल शर्मा ,कमल टेलर, विमल साहू ,प्रिन्स राजा,रणवीर सिंह परिहार,हिमांशु बाबानी, आदि मौजूद रहे।