बस्तियों में सैम्पलिंग का दायरा तेजी से बढ़ाने की आवश्यकता: कलक्टर जैन
- सेवा भारती समाचार
पाली। जिला कलक्टर दिनेश चन्द जैन ने कहा कि पाली नगर परिषद क्षेत्र के नाडी मोहल्ला एरिया के आस-पास की बस्तियों में सैम्पलिंग का दायरा तेजी से बढ़ाने की आवश्यकता है। नाड़ी मोहल्ला निवासी संक्रमित महिला के 9 अन्य नजदीकी लोगों के कोरोना पाॅजीटिव पाए जाने के बाद नाड़ी मोहल्ला समेत आस-पास के अन्य रहवासिय इलाकों के बासिंदों की स्वास्थ्य की जांच व स्क्रीनिंग आवश्यक है। जिला कलक्टर ने गुरूवार को अपने कक्ष में कोरोना वायरस महामारी को लेकर नगर परिषद क्षेत्र समेत जिले में विभिन्न विभागों की और से अब तक किए गए ऐहतिहाती इंतजामों की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने कहा कि पाली नगर परिषद क्षेत्र के नाड़ी मोहल्ला इलाकें के एक ही घर में 10 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद इस इलाकें के साथ नजदीकी अन्य रहवासिय इलाकों में कफ्र्यु लगा दिया गया है। बेरिकेंडिंग लगाकर इन इलाकांे को सील कर दिया गया है। ऐसे में आमजन को अपने सेहत के प्रति सावचेती रखकर खुद को घरों में रखना है। कोरोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए यह आवश्यक है। जिला कलक्टर ने कहा कि कफ्र्युग्रस्त इलाकों में आवश्यक वस्तुआंे की आपूर्ति घर-घर तक सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए है इनमें किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाएं। जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों कफ्र्युग्रस्त इलाकें में सैम्पलिंग की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति करने के लिए इन इलाकों में जाने वाले लोगों को फेस मास्क, ग्लब्स, सेनेटाईजर समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चिता करवाने को कहा। जिला कलक्टर ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के दौरान भी कफ्र्युग्रस्त इलाकांे में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अन्य निर्देशों की पालना आवश्यक रूप से करवाई जाएं। उन्होंने पुलिस विभाग के माध्यम से कफ्र्युग्रस्त इलाकों में बेवजह घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने को भी कहा। जिला कलक्टर जैन ने कहा कि पाली जिले में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की लाईन लिस्टिंग के लिए आठ व्यक्तियों की टीम का गठन किया गया है। यह टीम मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य, बांगड़ अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशों पर कार्यवाही करेंगी साथ ही रोजाना अपनी रिपोर्ट सीएमएचओ के माध्यम से जिला प्रशासन को प्रस्तुत करेंगे। इस टीम के प्रभारी डाॅ. संजय चौधरी को बनाया गया है। टीम में प्रशिक्षु आईएएस देशलदान, डाॅ प्रदीप कौर, डाॅ. लतीका नाथ, डाॅ.सुमन, डाॅ. कुसुमा नवीन, डाॅ. विनोद जोशी व डाॅ रामखिलाड़ी को शामिल किया गया है।
जिला कलक्टर जैन ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुसार लाॅक डाउन के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में फंसे प्रवासियों व श्रमिकों को उनके राज्य की सीमाओं तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। विभिन्न जिलों से रवाना हो चुके प्रवासियों व श्रमिकों की बसें पाली जिले से होकर गुजर रही है। ऐसे प्रवासियों व मजदूरों को उनके राज्य की सीमा तक पहुंचाने के लिए रोड़वेज कार्मिकों की तैनाती की गई। उन्होंने बताया कि पाली के मजदूरों को मध्यप्रदेश राज्य सीमा तक पहुंचाने के लिए पणिहारी चैराहें सोजत व साण्डेराव के मजदूरों को मध्यप्रदेश राज्य की सीमा तक पहुंचाने के लिए सोजत व साण्डेराव में रोड़वेज कार्मिकों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा केन्द्रीय बस स्टेण्ड पर भी चालकों व परिचालकों की तैनाती की गई है।
बैठक में एडीएम सीलिंग राधेश्याम, सीईओ प्रहलाद सहाय नागा, यूआईटी सचिव देशलदान, डीएसओ एस.डी.पुरोहित, मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. के.सी.अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.पी.मिर्धा, पीएमओ डाॅ. आर.पी.अरोड़ा, जिला परिवहन अधिकारी राजेन्द्र दवे समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।