किशोर ने फंदा लगाकर दी जान: बड़ा भाई पानी पीने उठा तब लगा पता

क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार
जोधपुर। शहर के मसूरिया स्थित बलदेवनगर गली नंबर 13 में रहने वाले एक किशोर ने अद्र्धरात्रि अपने घर में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। अद्र्धरात्रि को उसका बड़ा भाई पानी पीने उठा तब किशोर फंदे पर लटका मिला। उसे तत्काल फंदे से उतार कर एमजी अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। आज सुबह पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।  बुधवार को देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मसूरिया में बलदेव नगर स्थित गली नंबर 13 निवासी 16 साल के पवन उर्फ प्रिंस पुत्र भंवरलाल सैन ने बुधवार की अद्र्धरात्रि को अपने घर में रस्सी से फं दा लगा लिया। रात साढ़े तीन बजे उसका भाई नींद से पानी पीने के लिए उठा था। तब छोटे भाई को कमरे में फंदे पर लटके देखा। उसके चिल्लाने की आवाज पर घर के अन्य सदस्यों में जाग हो गई। तब फंदा काटकर उसे महात्मा गांधी अस्पताल लेकर आए। मगर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवन के आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। घर के सभी सदस्य रात को खाना खाकर सोने अपने अपने कमरों में सोने चले गए थे। बाद में उसने कब फंदा लगाया इसका पता रात साढ़े तीन बजे चला। देवनगर पुलिस की तरफ से मर्ग की कार्रवाई की गई है। अनुसंधान जारी है। शव का पोस्टमार्टम आज सुबह करवाया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button