दंत चिकित्सकों को कोरोना संबंधित दिया प्रशिक्षण

जोधपुर। दन्त चिकित्सको को कोरोना वायरस के संक्रमण से मुकाबला करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशल दवे ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से मुकाबले करने लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। इसी को लेकर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मों के दलों को प्रशिक्षित कर कोरोना फाइटर्स की टीम को और मजबूत करने में लगा हुआ है। सीएमएचओ कार्यालय सभागार में कार्यरत दन्त चिकित्सको को कोरोना वायरस के संक्रमण से मुकाबला करने के बारे में डॉ. रजत श्रीवास्तव व डॉ. मोहित परिहार ने विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। ताकि किसी भी आपात स्थिति में इन प्रशिक्षित स्टाफ का उपयोग किया जा सकता है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button