धूमधाम से मनाया दिवाली स्नेह मिलन
जोधपुर। काजरी भ्रमण समिति एवं जोधाणा सीनियर सिटिजन्स सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में काजरी परिसर के बाहर मन्दिर प्रांगण में समिति के सभी सदस्यों व आमजन के बीच दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम बड़ी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
समिति के सदस्य पुरूषोतमदास पुंगलिया ने बताया कि दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता जोधाणा सीनियर सिटिजन्स सोसायटी के भूतपूर्व अध्यक्ष रामराज भण्डारी ने की। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट सेवाओं के लिए समाजसेवी प्रेमसुख डागा का सम्मान पुष्पमाला, श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में सत्यनारायण अग्रवाल, रामजीलाल लीला, पुरूषोतमदास लीला, विश्वनाथ बंसल, डा. आरपी आर्य आदि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश सालेचा ने किया।