नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर के अध्यक्ष बनने पर प्रतिनिधि राजेश तंवर का स्वागत

सोजतसिटी। सोजत नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर के अध्यक्ष बनने पर सोजत क्षेत्र के दिव्यांगजनों की ओर से अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दिव्यांगजनों ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास में दिव्यांगजनों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई।
स्वागत समारोह में दिव्यांगजनों ने राजेश तंवर का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भगीरथ राठौड़, शिव प्रसाद सैन, शेषाराम सीरवी, खेताराम सीरवी, नारायणलाल परिहार, नारायणलाल घांची, अशोक घांची, रमेश जी, चेनाराम, इंद्रा बाई, देवेंद्र राठौड़ सहित अन्य दिव्यांगजन उपस्थित रहे।