सोजत में पूर्णाहुति के साथ देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित
कलश यात्रा, हवन और सुंदरकांड पाठ से गूंजा धार्मिक वातावरण
सोजत। स्थानीय सिंधियों के मोहल्ले में सोमवार को धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की स्थापना विधिविधान से संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं।
इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ किया गया, जिसमें पूर्णाहुति के साथ प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा संपन्न हुई। माहौल धर्म और आस्था के रंग में रंगा रहा।
प्रसादी और सुंदरकांड पाठ का आयोजन
धार्मिक अनुष्ठानों के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे (प्रसादी) का आयोजन किया गया। शाम को भक्ति से ओतप्रोत सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें न केवल सिंधी समाज के लोगों ने बल्कि शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई।
विशिष्ट जन रहे मौजूद
इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख घनश्याम लखानी, गोपाल रामचंदानी, राजेश लखानी, अशोक मूलचंदानी, आसन लखानी सहित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकुंम, पुष्पतराज मुणोत, लोकेश श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, जगदीश पाराशर, व्यापार संघ अध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी, ईश्वरदास पुरुषवाणी, दीपू पुरुषवाणी, सुंदर अडवाणी, मुकेश हिराणी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
धार्मिक वातावरण से सराबोर इस आयोजन ने सामाजिक एकता और सामूहिक श्रद्धा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।