बकरा मंडी में केजीएन ई-मित्र का भव्य शुभारंभ
— गणमान्य लोगों ने फीता काटकर किया उद्घाटन

जोधपुर। शहर के बकरा मंडी क्षेत्र में मदीना मस्जिद के सामने केजीएन ई-मित्र का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जमातुल कुरैश के सदर निसार गेंद उर्फ सदर खलील भाटी, पूर्व पार्षद निसार फारूक, पार्षद इरफान बेली, पार्षद राजू भाटी एवं पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मजीद गौरी ने फीता काटकर ई-मित्र केंद्र का उद्घाटन किया।
ई-मित्र संचालक सिकंदर खान कुरैशी ने बताया कि केजीएन ई-मित्र पर बकरा मंडी एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को विभिन्न सरकारी ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। यहां आधार कार्ड, पैन कार्ड, विभिन्न प्रमाण पत्र, टिकट बुकिंग, प्रिंटिंग, स्कैनिंग, पेंशन योजनाओं सहित अनेक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि ई-मित्र केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को सरकारी ऑनलाइन कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा तथा उन्हें अपने क्षेत्र में ही सुविधाएं मिल सकेंगी।
शुभारंभ समारोह में हैदर खान, इरफान बाबा, सलीम हवेली, हनीफ जाल, महबूब जाल, कदर जाल, मोहम्मद अली जाल, सिकंदर जाल, नियाज मोहम्मद अब्बासी, कासिम गौरी, मुस्लिम जाल, यासीन चौक, फरहान जाल, हुसैन जाल, रब्बान रूपावत, गुलाजी रूपावत एवं पत्रकार आमिन खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने केजीएन ई-मित्र के शुभारंभ पर संचालक सिकंदर खान कुरैशी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों के लिए इसे उपयोगी पहल बताया।