राजस्थान में 51.50 लाख से अधिक लोगों को स्टार हेल्थ का बीमा कवरेज

1,370 करोड़ रुपये से अधिक के 2.77 लाख से ज्यादा क्लेम का भुगतान; डिजिटल तकनीक और होम हेल्थकेयर पर जोर

जोधपुर। भारत की स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने भारत में 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजस्थान में स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कंपनी के अनुसार, शुरुआत से अब तक राजस्थान में 2,77,800 से अधिक क्लेम के तहत 1,370 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है। वहीं, 51.50 लाख से अधिक लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज दिया गया है।

कंपनी के अनुसार, राजस्थान में हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज में पिछले वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। एनएफएचएस-5 के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 87.8 प्रतिशत परिवारों में कम से कम एक सदस्य हेल्थ इंश्योरेंस या फाइनेंसिंग स्कीम के तहत कवर था। एनएफएचएस-4 में यह आंकड़ा 18.7 प्रतिशत था। हालांकि, 2021-22 में राज्य के कुल स्वास्थ्य खर्च का 37.1 प्रतिशत हिस्सा लोगों ने अपनी जेब से वहन किया। कंपनी ने इसे स्वास्थ्य खर्चों के लिए वित्तीय सुरक्षा की जरूरत से जोड़ा है।

वित्त वर्ष 2026 में 43 हजार से अधिक क्लेम पास

स्टार हेल्थ के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में राजस्थान में 43,000 से अधिक क्लेम के तहत 240 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया और 5 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिला। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने राजस्थान में 87 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस रिटेनिंग प्रीमियम (जीडब्ल्यूपी), 37,000 से अधिक पॉलिसियां और एक लाख से ज्यादा लोगों का कवरेज दर्ज किया। इस अवधि में 14,300 से अधिक क्लेम के तहत 68 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

27 जिलों में नेटवर्क

कंपनी का नेटवर्क राजस्थान के 27 जिलों में फैला हुआ है। यहां 28 से अधिक शाखाएं, 4 ग्रामीण बीमा केंद्र और 20,680 से ज्यादा एडवाइजर्स कार्यरत हैं। कंपनी का कहना है कि इस नेटवर्क के माध्यम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हेल्थ इंश्योरेंस और ग्राहक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

‘टॉक टू स्टार’ से ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

स्टार हेल्थ ने बीमा सेवाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने पर भी जोर दिया है। ‘टॉक टू स्टार’ के जरिए ग्राहक ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन ले सकते हैं। इसमें होम हेल्थकेयर और पहले से निर्धारित अस्पताल में भर्ती से जुड़ी सहायता भी शामिल है। यह सुविधा स्टार हेल्थ ऐप के माध्यम से उपलब्ध है। ग्राहक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 7200 222 333 पर कॉल कर सहायता ले सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, उसकी होम हेल्थकेयर सेवा 300 शहरों में उपलब्ध है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में इस सेवा के माध्यम से करीब 50,000 परामर्श दिए गए और इसके उपयोग में सालाना आधार पर करीब 600 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

एआई से क्लेम प्रोसेसिंग में तेजी

स्टार हेल्थ ने तकनीक के क्षेत्र में करीब 200 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, अब करीब 90 प्रतिशत प्रस्ताव डिजिटल तरीके से प्रोसेस किए जा रहे हैं। वहीं, लगभग 20 प्रतिशत कैशलेस क्लेम एआई की मदद से प्रोसेस हो रहे हैं। देशभर में 92 प्रतिशत कैशलेस क्लेम तीन घंटे से कम समय में प्रोसेस होने का दावा कंपनी ने किया है।

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के बिजनेस हेड विजय अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान में हेल्थ इंश्योरेंस की जागरूकता और कवरेज में लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य स्वास्थ्य बीमा को अधिक लोगों तक पहुंचाने के साथ समय पर डॉक्टर की सलाह, डिजिटल परामर्श और घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button