राजेश बारासा पुनः बने एसोसिएशन के अध्यक्ष
जोधपुर। नगर निगम जोधपुर की सैनेट्री इंस्पेक्टर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री राजेश बारासा ने की, जिसमें एसोसिएशन के पुनर्गठन और इंस्पेक्टरों के हितों की रक्षा जैसे मुख्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
महामंत्री श्री रजनीश बारासा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से श्री राजेश बारासा को आगामी तीन वर्षों के लिए पुनः अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। यह प्रस्ताव श्री कुंदन कंडारा द्वारा रखा गया था, जिसे उपस्थित सभी इंस्पेक्टरों ने समर्थन देते हुए सर्वसम्मति से पारित किया।
बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसके तहत एसोसिएशन के नाम में “प्रभारी” शब्द जोड़ने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में नगर निगम जोधपुर के विभिन्न वार्डों से करीब 100 सैनेट्री इंस्पेक्टर उपस्थित रहे और सभी ने अपने समर्थन की पुष्टि की।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री सुरेश तेजी और अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री सरदार प्रकाश सिंह विद्रोही ने भी श्री बारासा को समर्थन और शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष पद संभालते हुए श्री राजेश बारासा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए श्री रजनीश बारासा को महामंत्री और श्री रवि प्रकाश बारासा को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। शेष पदों का विस्तार आगामी दिनों में किया जाएगा।