PPS सोसायटी (रजिस्टर्ड) की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

 जोधपुर। PPS सोसायटी (रजिस्टर्ड) का शपथ ग्रहण समारोह कल्पवक्ष रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। इस अवसर पर PPS सोसायटी (रजिस्टर्ड) की नव मनोनीत कार्यकारिणी 2026-2027 के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शपथ ली।
जिसमें डॉ. आभा बोहरा अध्यक्ष, श्रीमती निशा जोशी उपाध्यक्ष, श्रीमती शीलू बोडा सचिव, श्रीमती प्रिया पुरोहित सहसचिव, श्रीमती पायल पुरोहित कोषाध्यक्ष, श्रीमती शिवानी पुरोहित सहकोषाध्यक्ष, श्रीमती ज्योत्सना व्यास, संयोजक, कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती सीमा रामदेव , श्रीमती नीतू हर्ष, श्रीमती किर्ती मुथा, श्रीमती लवली व्यास एवं श्रीमती नीता पुरोहित को श्री अश्विनी पुरोहित फाउन्डर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ रेखा पुरोहित एवं रेखा व्यास ने दीप प्रजवल्लन एवं गणेश जी को माल्यार्पण कर किया गया।
क्रार्यक्रम में वर्ष 2025-2026 के अध्यक्ष मनीष थानवी ने अपने पिछले वर्ष के क्रार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी राजस्थान इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टीवल (RIFF) की संस्थापिका अशु हर्ष थी जो कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महिलाओं का हौसला अफजाई के लिए जयपुर से पधारी थी अपने उदबोधन में श्रीमती अशु हर्ष ने PPS के संस्थापक सदस्यों को धन्यवाद दिया कि PPS के दसवें कार्यकाल के लिए केवल महिलाओं को पूरे वर्ष संस्था को चलाने की जिम्मेदारी सौपी उन्होने कहा कि आप महिलाएँ हर क्षेत्र में अग्रणी है। उन्होने कहा कि आज समय की मांग है कि महिलाए अपने घर सम्भालने के अलावा व्यापार में भी नवाचार द्वारा व्यवसाय को आगे बढायें।
संस्था की संयोजक श्रीमती ज्योत्सना व्यास ने वर्ष भर में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले क्रायक्रमों की जानकारी दी। नयें सदस्यों का स्वागत एवं परिचय का क्रार्यक्रम रखा गया।
कार्यक्रम में अरूण पुरोहित, राजेश व्यास, रोशन बोड़ा, अश्विनी पुरोहित, जितेन्द्र बोहरा, मीनाक्षी पुरोहित, जयश्री व्यास, मनीष थानवी, नीरज बोहरा, अरविन्द जोशी, राजकुमार पुरोहित, अनिल जोशी, अविनाश पुरोहित, सुदेश पुरोहित, विजय पुरोहित, अनिल व्यास, सुनिल मुथा, रवि व्यास, चन्द्रशेखर बोहरा, महेश पुरोहित, नरेश बोहरा, अनिल पुरोहित, राहुल छंगाणी, कमल व्यास एवं सुनिल पुरोहित (लाल बादशाह) आदि मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button