सोजत: श्रद्धा और भक्ति के साथ 41 दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आगाज
सोजत । जोधपुरिया गेट के बाहर स्थित श्रीराम कौशल्या गार्डन दवे फार्म हाउस में श्री रामचरित मानस के 41 दिवसीय अखंड रामायण पाठ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ गणपति पूजन, राम दरबार पूजन एवं नवग्रह पूजन के साथ हुआ, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया गया।
इस धार्मिक आयोजन में गोपाल दास महाराज, बालक दास महाराज, चेतन गिरी महाराज, नृसिंह दास महाराज, आचार्य पंडित हिंद प्रकाश ओझा, कैलाश दवे, वीणा दवे, विशाल दवे, जयंती लाल त्रिवेदी, अरविंद द्विवेदी, सुरेश अग्रवाल, विकास टांक, सुरेश पंवार, सत्य नारायण गोयल, गणपत गहलोत, सीएल पीती, संजय त्रिवेदी, पन्नालाल, गोपी किशन टांक, गोरधन लाल, जयलाल शर्मा, गहलोत, माणक प्रजापत, सुनिल प्रजापत, राकेश पंवार, भगवती लाल त्रिवेदी, रमेश भाटी, लोकेश श्रीवास्तव, अनिता श्रीवास्तव, ढगला राम, कन्हैया लाल परिहार, नारायण शर्मा गिरीराज, अशोक तिवारी, दशरथ तिवारी, श्याम दास (मध्य प्रदेश) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि 41 दिनों तक चलने वाले इस अखंड रामायण पाठ में प्रतिदिन भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।