मेगा पीटीएम का हुआ आयोजन, प्रखर राजस्थान 2.0 कार्यक्रम पर हुआ मंथन

सोजत । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर एक में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान महा अभियान के अंतर्गत मेगा पीटीएम शिक्षक अभिभावक संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

व्याख्याता हनुवंत सिंह बारहठ ने बताया कि इस शिक्षक अभिभावक विद्यार्थी बैठक के अंतर्गत विद्यार्थियों के शिक्षण कौशल, अध्ययन अधिगम की उपलब्धियां और कमियों के बारे में गहन चिंतन और मंथन किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धियां के बारे में उनके अभिभावकों के समक्ष प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा अभिभावकों से विद्यार्थियों के अध्ययन को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव लिए गए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती वीणा यादव द्वारा अभिभावकों को प्रखर राजस्थान 2.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रखर राजस्थान 2.0 कार्यक्रम कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए पठन विकास कौशल कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य बच्चों को धाराप्रवाह पढ़ने और समझने में सक्षम बनाना है। इस अभियान में छात्रों को उनके पठन स्तर के अनुसार समूहों में बांटा गया है और विशेष पठन सामग्री और गतिविधियों के माध्यम से उनके पठन कौशल सुधारने की गतिविधियां शामिल है ।

इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक रामकिशोर राठौड़ ने लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 की जयंती पर विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन परिचय से अवगत करवाया और भारत को एकता के सूत्र में बंधने वाले सरदार पटेल के महान कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों और अभिभावकों और स्टाफ द्वारा एकता दिवस की शपथ भी ली गई।

इस मेगा पीटीएम शिक्षक अभिभावक बैठक में विद्यालय स्टाफ दुर्गाराम, रजनीश ओझा, सूर्यकांत भार्गव, संजय सिंह सांखला, वीरेंद्र सिंह, उषा कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक आदि उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button