शिव मंदिर में अखंड हरिकीर्त्तन (खड़ी सप्ताह) आज से
जोधपुर। रातानाडा स्थित शिव मंदिर में मंदिर ट्रस्ट की ओर से भगवत्पूज्यपाद अनंत श्री विभूषित स्वामी श्री परिव्राट महाराज एवं स्वामी श्री स्वानंद महाराज (अत्याश्रम गुफा, मंडोर) की असीम कृपा से पूर्णानंद महाराज एवं ओमानंद महाराज के सानिध्य में 9 से 16 अगस्त तक सात दिवसीय अखंड हरिकीर्त्तन (खड़ी सप्ताह) का आयोजन होगा।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरालाल सोलंकी ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह 9.15 बजे शुभारंभ होगा, जिसमें अनेक भजन मंडलियां, कलाकार, साधु-संत व साधक दिन-रात 24 घंटे अनवरत प्रभु का गुणगान करेंगे। 16 अगस्त को पूर्णारती के पश्चात शोभायात्रा निकाली जाएगी। आज मंदिर ट्रस्टीगण और महिला मंडल द्वारा आयोजन के बैनर का विमोचन किया गया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के सचिव विमल सोनी, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह चौधरी, श्यामसुंदर गौड़, महिला मंडल अध्यक्ष ललिता तिवाड़ी, प्रेमलता चौधरी, मुन्नी सोलंकी, भादू प्रजापत, अनिता प्रजापत, लीला चौधरी सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहें।