जैन युवा संघ का खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज 12 से
जोधपुर। जैन युवा संघ सोसाइटी की ओर से 36 वीं राज्य स्तरीय ओसवाल खेल कूद प्रतियोगिता 12 से 18 सितंबर तक यहां महावीर कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जायेगी।
संघ के अध्यक्ष गौतम मेहता ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया की प्रतियोगिताओ में क्रिकेट, वॉलीबॉल,टेनिस,शतरंज, कैरम आदि अनेक प्रतियोगिताएं होगी। साथ ही महिलाओं व युवतियों के लिए मेहंदी,म्यूजिकल चेयर एव मास्टरशेफ व बच्चो के लिए चम्मच रेस, बोरी रेस,फैंसी ड्रेस व अन्य प्रतियोगिता होगी।
संस्थान के सचिव पंकज लोढ़ा ने बताया की प्रतियोगिता की शुरुआत सोमवार को सुबह 08 बजे ध्वजा रोहण के साथ होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पुलिस महानिरीक्षक अमित लोढ़ा होंगे। खेलकूद मंत्री क्षितिज भंडारी ने बताया की प्रतियोगिता में करीब 2000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें जोधपुर के अलावा पाली,बालोतरा, नागोर एवम अन्य शहरों के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। सांस्कृतिक मंत्री नरेंद्र सर्राफ ने बताया 17 सितंबर को दुल्हन द परफेक्ट ब्राइड एवम 18 सितंबर को प्रतियोगिता समापन समारोह के साथ भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन सरदार दून स्कूल में आयोजित किया जाएगा। सस्थान के प्रचार मंत्री श्री पियूष रायसोनी ने बताया की सभी प्रतियोगिताओं की तैयारी जोरो शोरो से की गई है।